Home
How to

फ्री और स्लो इंटरनेट स्पीड में वीडियो चैटिंग करने ये हैं 3 बेस्ट ऑप्शन

By Devesh Jha

वीडियो कॉल करने के लिए एंड्रॉइड फोन में फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा अगर हमें दुनिया में किसी भी कोने से किसी भी व्यक्ति से कभी भी बात करनी होती है तो हम Skype का यूज़ करते हैं।

Skype इस वक्त दुनिया में सबसे बड़ा वीडियो कॉलिंग का विकल्प है। इसके जरिए कोई भी इंसान कहीं से भी कभी भी लाइव वीडियो कॉलिंग कर सकता है। दुनिया के ज्यादातर लोग Skype का यूज वीडियो कॉलिंग के लिए करते हैं।

फ्री और स्लो इंटरनेट स्पीड में वीडियो चैटिंग करने ये हैं 3 बेस्ट ऑप्शन

लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। Skype यूज करने के बाद लोगों ने इसका फीडबैक बहुत अच्छा दिया था। अभी भी लोगों में इसको लेकर काफी जागरूकता है, लेकिन फिर भी लोग दूसरे विकल्प को खोजते हैं।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI

ऐसे कई लोग हैं जो इसके अलावा भी दूसरे विकल्प को ढूंढते हैं, जिसके जरिए वह दूर रहने वाले अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात कर सके। तो हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे दुनिया में कहीं से भी किसी से भी वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसके अलावा और क्या-क्या विकल्प है।

1. Google Hangouts

1. Google Hangouts

Google Hangouts Skype का एक अच्छा विकल्प है। अगर आप वीडियो कॉलिंग करने के लिए Skype के अलावा किसी अन्य चीज का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो गूगल हैंगआउट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गूगल के इस चैटिंग एंड वीडियो सर्विस ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। इसके जरिए आप मिनटों में दुनिया के किसी से भी कभी भी कांटेक्ट कर सकते हैं। उसके साथ वीडियो कॉलिंग एंड चैटिंग भी कर सकते हैं। गूगल हैंगआउट की सेवा लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसकी सुविधा Android स्मार्टफोन के साथ-साथ iPhone यानी Apple के फोन में भी उपलब्ध है।

2. Viber

2. Viber

Skype और Google हैंगआउट्स के अलावा Viber भी वीडियो कॉलिंग का एक अच्छा विकल्प है। Viber को हमने अपने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है। Skype और Google के बाद हमें Viber तीसरा सबसे अच्छा विकल्प रखता है। जिसके जरिए आप दुनिया में कहीं भी वीडियो कॉलिंग चैटिंग टेलीफोन जैसी सुविधा उपलब्ध का उपयोग कर सकते हैं। Viber के जरिए भी आप फ्री में वीडियो कॉलिंग या टेलीफोन सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। एक अच्छी बात यह है कि यह स्लो इंटरनेट कनेक्शन में भी काम करता है। उदाहरण के तौर पर आप इसका उपयोग वाईफाई में तो कर ही सकते हैं साथ ही साथ 4G 3G और 2G इंटरनेट कनेक्शन में भी काम करता है। कई बार ऐसा होता है कि हम स्लो इंटरनेट कनेक्शन की वजह से वीडियो कॉलिंग नहीं कर पाते हैं, लेकिन अगर आपके पास Viber है तो आपको ऐसी समस्या होने की संभावना काफी कम होगी।

3. VSee

3. VSee

VSee, Skype Google Hangouts और Viber के अलावा चौथा एक अच्छा विकल्प है। इसके जरिए भी आप कहीं से किसी से भी कभी भी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। Viber की तरह इसमें भी सुविधा उपलब्ध है कि आपको इंटरनेट कनेक्शन में भी वीडियो कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आपके पास 4जी 3G 2G कोई सा भी कनेक्शन हो तब भी आप VSee के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। आजकल काफी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।

ये भी हैं ऑप्शन-

ये भी हैं ऑप्शन-

इसी तरह से IMO, Jitsi, FaceTime, GoToMeeting, ooVoo, WebEx और Voxox भी स्काइप के अलावा वीडियो कॉलिंग करने के कुछ अच्छे विकल्प हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here in this article we have written or listed about the best alternatives for the live video chat service Skype that is available in 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X