Home
How to

अपडेट के बाद Gmail पर आए ये धांसू फीचर्स, क्या आपने देखे

By Shiwani Raturi

गूगल ने अपनी ईमेल सेवा जीमेल को अपने यूजर्स के लिए और बेहतर बनाते हुए रीडिजायन कर उसमें कई तरह के नए फीचर को शामिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली मेल सेवा के सुधार के साथ गूगल का उद्देश्य यूजर्स को कुछ उपयोगकर्ताओं को ख़ास मेलिंग एक्सपीरियंस देना है। जीमेल का पुराना वर्जन इस्‍तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए इन बदलावों को पाना काफी आसान है। इसके लिए उन्‍हें गीयर आइकन पर राइट क्लिक कर 'ट्राई न्‍यू जीमेल' पर क्लिक करना होगा। यह नया अपडेट जीमेल के कई यूजर्स को हैरान कर देगा। चलिए जानते हैं नए जीमेल के पांच बदलावों के बारे में।

अपडेट के बाद Gmail पर आए ये धांसू फीचर्स, क्या आपने देखे

कॉन्फिडेंशियल मोड (Confidential Mode)

कॉन्फिडेंशियल मोड (Confidential Mode)

जब हम जीमेल के नए अपडेट को लेकर बात कर रहे हो तो ऐसे में कॉन्फिडेंशियल मोड को मिस नहीं किया जा सकता। इस मोड के तहत सेंडर किसी संवेदनशील ईमेल भेज कर एक्सपायरी डेट सेट कर सकता है, ताकि उस ईमेल को पूरी तरह से वापस लिया जा सके। इसके नाम की तरह ही जीमेल के यूजर के पास उसके मेल को किस तरह से इस्‍तेमाल किया जाए, इसकी पूरी अनुमति होगी। दरअसल इसके लिए गूगल संवेदनशील कॉन्टेंट को सीधे न भेजकर इस कॉन्टेंट का लिंक भेजता है, जिसे रिसीवर जीमेल के जरिए ओपन कर सकता है। इस इसमें फोन पर ओटीपी भी भेजा जाएगा। इसमें ईमेल भेजने वाले को यह अधिकार है कि वो कभी भी मेल को वापस ले सकता है। इसके साथ ही सेंडर ईमेल की समाप्ति तिथि भी डाल सकता है, जिसके बाद ईमेल अपने आप नष्ट हो जाएगा। इस नई सर्विस में रिसीवर के पास ईमेल को कॉपी, प्रिंट, फॉरवाड और डाउनलोड करने का कोई ऑप्‍शन नहीं है।

स्मार्ट रिप्लाई (Smart Replies)

स्मार्ट रिप्लाई (Smart Replies)

इस फीचर में ईमेल आने पर यूजर के पास रिप्‍लाई के कई टैक्‍स्‍ट विकल्‍प मौजूद होंगे। गूगल मेल के बेस पर इन रिप्‍लाइ्र विकल्‍प यूजर को देगा। जीमेल का स्मार्ट रिप्लाई फीचर अभी तक स्मार्टफोन के लिए ही था लेकिन अब कंपनी ने इसे वेब के लिए भी जारी कर दिया है। ऐसे में मेल आने पर आपके लिए रिप्लाई करना और भी आसान होगा।

बेहतर सुरक्षा और उच्च प्राथमिकता नोटिफिकेशन्स (Improved Security and High-Priority Notifications)

बेहतर सुरक्षा और उच्च प्राथमिकता नोटिफिकेशन्स (Improved Security and High-Priority Notifications)

यह जीमेल फीचर यूजर्स के लिए 97 फीसदी तक पुश नोटिफिकेशन्स को कम कर देगा इसकी वजह ये है कि अब आपको जीमेल सिर्फ वैसे ईमेल की ही नोटिफिकेशन भेजेगा, जो आपको लिए जरूरी हैं। मशीन अपने आप आपके पूरे ईमेल को पढ़ कर आपको अवगत कराएगी, इससे आप कई ज़रूरी मेल मिस भी नहीं करेंगे और बेकार के मेल को पढ़ने में आपका वक्‍त भी नहीं जाएगा।

Best Gmail Tricks for android users (Hindi)
नई अनुकूलन और सेवा एकीकृतता (Customisations and Service Integrations)

नई अनुकूलन और सेवा एकीकृतता (Customisations and Service Integrations)

ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए अपडेट ने जीमेल प्‍लेटफॉर्म में बहुत सारे बदलाव लाए हैं, जो काफी तेज़ी से हो रहे हैं। इस बदलाव को अपनाने में यूजर को काफी हद तक दिक्‍कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, इस बात को भी नकारा नहीं किया जा सकता कि नया जीमेल नए अपग्रेड के साथ बेहतर और अधिक सुरक्षित हो गया है। जीमेल ने अब जीमेल डेस्कटॉप में अपनी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सेवाओं को भी एकीकृत किया है। इसमें गूगल कैलेंडर, गूगल कीप और गूगल टास्क जैसे टूल्स होंगे, जिसे आप यहीं से यूज कर सकते हैं। यहां से मीटिंग ऑर्गनाइज करना, डे प्लान करने जैसी सुविधाएं आसान हो जाएंगी।

स्मार्ट कंपोज़ (Smart Compose)

स्मार्ट कंपोज़ (Smart Compose)

गूगल ने इस साल अपनी आई/ओ 2018 कॉन्फ्रेंस में जीमेंल में कुछ नए एआई फीचर्स आने का खुलासा किया था। यह 'स्मार्ट कंपोज़' फीचर ईमेल सर्विस में यूज़र किसी ईमेल को आसानी से ड्राफ्ट कर सकते हैं।‘स्मार्ट कम्पोज' की मदद से जब आप ई-मेल लिखेंगे तब आपको वर्ड सजेशन दिखेगा। अब नए जीमेल में आप जब कुछ भी लिखना शुरू करेंगे जीमेल आपको संभावित शब्दों के बारे में बताना शुरू कर देगा। इस फीचर का उद्देश्य ईमेल में सेंटेंस को लिखने की प्रक्रिया को तेज करना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
previous version of the Gmail can update to the new one pretty easily by clicking on the gear icon on the upper right side of their screen and then clicking on ‘Try new Gmail’.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X