Home
How to

Android के टॉप हिडेन 'सीक्रेट', आप जान गए तो iPhone वाले भी ठोकेंगे सलामी! नंबर तीन तो कमाल का

Android hidden features: अगर आप Android यूजर हैं और अब तक सिर्फ कॉल, चैट और ऐप्स चलाकर ही खुश थे, तो जरा रुकिए! Android में कुछ ऐसे हिडेन फीचर्स छिपे हैं जो इसे iPhone से भी ज्यादा स्मार्ट बना सकते हैं।

बहुत कम लोग इन सीक्रेट्स के बारे में जानते हैं, लेकिन एक बार आपने इन्हें इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, तो आपके जानने वाले भी कहेंगे- "क्या बात है बॉस!" हम Android के टॉप हिडेन सीक्रेट्स के बारे में यहां बताने वाले हैं।

ये हैं Android के टॉप हिडेन 'सीक्रेट'

1. डबल टैप से स्क्रीन लॉक

कई Android फोन्स जैसे Samsung, OnePlus और Xiaomi में आप होम स्क्रीन पर डबल टैप करके स्क्रीन लॉक कर सकते हैं। सेटिंग्स में जाकर Gestures या Advanced Features में यह विकल्प ऑन किया जा सकता है। यह न सिर्फ स्मार्ट है, बल्कि बैटरी भी बचाता है।

2. स्मार्ट लॉक- फोन को अपने आप अनलॉक रहने दें

क्या आप जानते हैं कि एंड्रॉइड में Smart Lock नाम की एक जादुई सेटिंग होती है? इसमें आप अपना घर, ऑफिस या किसी विश्वसनीय डिवाइस (जैसे स्मार्टवॉच) सेट कर सकते हैं। इसके बाद उस जगह या डिवाइस के पास रहने पर फोन ऑटोमैटिकली अनलॉक रहेगा। मतलब बार-बार पासवर्ड डालने की झंझट खत्म!

3. Split Screen - दो ऐप्स एक साथ चलाएं

यह फीचर सच में कमाल का है। आप एक ही स्क्रीन पर दो ऐप्स को साथ में चला सकते हैं। जैसे ऊपर YouTube और नीचे WhatsApp। यह फीचर मल्टीटास्किंग के लिए किसी रॉकेट स्पीड जैसा काम करता है। इसके लिए Recent Apps बटन को टैप करके ऐप को Split Screen मोड में ले जाएं।

4. इंटरफेस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करें

एंड्रॉइड में एक System UI Tuner नाम का हिडन मेन्यू होता है, जिससे आप स्टेटस बार, नोटिफिकेशन और क्विक टॉगल आइकन को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसे एक्सेस करने के लिए, दो उंगलियों से क्विक टॉगल बार को नीचे खींचें और सेटिंग आइकन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें।

5. App Cloning - एक ही ऐप दो बार चलाएं

अगर आप दो वॉट्सऐप अकाउंट एक ही फोन में चलाना चाहते हैं, तो एंड्रॉइड में Dual Apps या App Clone फीचर मदद करेगा। यह फीचर Xiaomi, Vivo, Oppo और Samsung जैसे ब्रांड्स में मिलता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X