फेसबुक के इन खास फीचर्स के बारे में क्या जानते हैं आप
अगर आप डेटा प्राइवेसी जैसी वज़ह से अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करने का मन बना रहे हैं तो ठहर जाइये। फेसबुक अपने कुछ फीचर से आपको खुश भी कर सकता है। फेसबुक अपने यूजर्स को उनकी सुविधा अनुसार अपने प्लेटफॉर्म पर चीजें तलाशने में मदद कर रहा है। फेसबुक अपने यूजर्स के लिए आये दिन नए-नए फीचर्स लांच कर रहा है।
फेसबुक न सिर्फ एक चैटिंग प्लेटफॉर्म है, बल्कि इसकी मदद से लोग दुनियाभर की जानकारी पा सकते हैं और न्यूज, पोस्ट, पिक्चर्स और वीडियो के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टीकल में फेसबुक के ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते हों।

रोमांटिक हिस्ट्री
प्रोफाइल कैसे देखते हैं
क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि आपकी जो प्रोफाइल है और दूसरों कि कैसे दिखाई देती है अगर नही हो हम बताते हैं। इसके लिए इसके लिए आपको मेनू (हैडर इमेज पर दिए गये तीन डॉट्स) पर क्लिक करना होगा। यहां आपको View As का आप्शन मिलेगा। फिर आपको वो प्रोफाइल दिखेगा जो दूसरों को नज़र आता है।

डिसलाइक बटन
फेसबुक अब आपके खास फीडबैक के लिए नया ऑप्शन पेश करने जा रहा है, जिसमें आप किसी पोस्ट को पसंद न आने या उसके आपत्तिजनक, गैर-जरूरी और उसमें फेक कंटेंट होने पर डिसलाइक बटन के जरिए अपनी राय दे सकेंगे। इस बटन की खासियत ये भी होगी कि इसके जरिए पसंद न की गई पोस्ट को आसानी से पहचाना और फेसबुक से हटाया जा सकेगा। फेसबुक डिसलाइक का ऑप्शन फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं पेश किया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि कंपनी फिलहाल इस बटन की टेस्टिंग कर रही है। डिसलाइक बटन दरअसल लाइक बटन के बगल में डाउन एरो ( Downvote) जैसा होगा। इस पर क्लिक और टैप करने पर वह पोस्ट डिसलाइक हो जाएगी और आपका फीडबैक पहुंच जाएगा।
जॉब के लिए कर सकेंगे अप्लाई
अब फेसबुक भी लिंक्ड-इन के तर्ज पर यूजर्स के लिए नौकरी दिलाने में मदद करने जा रहा है। अब फेसबुक ने Recruiters को जॉब पोस्ट करने की अनुमति दे दी है। फेसबुक के इस नए फीचर का नाम है 'जॉब पोस्टिंग' (JOB POSTING)। हालांकि इस सुविधा का लाभ अभी केवल U.S. और कनाडा के यूजर्स ही उठा सकेंगे। इच्छुक आवेदक आसानी से फेसबुक के बिजनेस पेज पर जाकर जॉब की तलाश कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, आपको यहां एक 'FIND JOBS' का आप्शन (OPTION)मिलेगा। जहां आपको कंपनियों द्वारा पोस्ट की गई जॉब्स आसानी से न्यूज़ फीड में देखने को मिल जायेगी।
दोस्तों के बीच कि हिस्ट्री
एड्रेस बार में नीचे दिए गया URL ओपन करिए। https://www.facebook.com/friendship/[username1]/[username2]
यहां आप username1 की जगह अपना username और username2 की जगह अपने दोस्त का username डाल दीजिये। आप दोनों के बीच की हिस्ट्री एक ही पेज पर आने लगेगी।


Click it and Unblock the Notifications








