Home
How to

Instagram के टॉप 3 फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

By Gizbot Bureau

इंस्टाग्राम ऐप काफी पॉपुलर ऐप बनता जा रहा है। आप कहीं भी चले जाएं ऐसा कोई नहीं होगा जो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल ना कर रहा हो। इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स के लिए ऐप में कोई न कोई सुधार करते रहते हैं। ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है क्योंकि इंस्टाग्राम जानता है कि लोगों का मनोरंजन कैसे किया जाए और इसे और भी रोचक कैसे बनाया जाए।

Instagram के टॉप 3 फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

जब इंस्टाग्राम जब चलन में आया था तब यूजर्स अपनी सिर्फ स्क्वायर फोटो को अपलोड कर पाते थे, लेकिन अब बदलाव के चलते यूजर्स अपनी तस्वीरों के साथ वीडियो और स्टोरी भी लोगों से शेयर करते हैं। इसके बाद भी इंस्टाग्राम ने और भी कई फीचर्स को जोड़ा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। जिसमें इमोजी स्लाइडर्स, येस और नो वाले पोल और स्टोरी साउंडट्रैक शामिल है।

अगर अभी तक आपने इन फीचर्स के बारे में नहीं सुना है और आप इन फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम आपको गाइड करेंगे कि कैसे आप इन फीचर का इस्तेमाल करके अपनी स्टोरी को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

इमोजी स्लाइडर्स

इमोजी स्लाइडर्स

1. सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलकर सबसे ऊपर बाएं तरफ दिए गए कैमरा आईकन पर क्लिक करें। इसके बाद आप कोई फोटो क्लिक करें या अपनी गैलरी से कोई भी फोटो को चुने।

2. तस्वीर चुनने के बाद दाईं ओर से तीसरा आइकन को चुने जो इमोजी आइकन है या आप स्वाइप अप करके इमोजी पैनल तक पहुंच सकते हैं।

3. इमोजी स्लाइडर के ऑपशन पर टैप करें और फिर इसे अपनी स्टोरी में कहीं भी जोड़ने के लिए उस पर क्लिक करें।

4. आखिरी में अपना प्रश्न टाइप करें, स्लाइडर के लिए अपना इमोजी चुनें और फिर इसे पोस्ट करें।

कंडक्ट पोल

कंडक्ट पोल

1. इंस्टाग्राम खोलकर कैमरा पर क्लिक करें। जिसके बाद अपनी पसंद की कोई भी तस्वीर चुनें।

2. दाईं ओर से दिए गए तीसरा आइकन को चुनकर या स्वाइप अप करके इमोजी आइकन को चुनें।

3. इमोजी आइकन में से पोल ऑपशन को चुनें।

4. अपना प्रश्न टाइप करके अपनी क्वेरी के साथ पोल को सिंक करके पोस्ट करें।

स्टोरी साउंडट्रैक

स्टोरी साउंडट्रैक

1.साउंडट्रैक के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम खोलकर कैमरा आइकन पर क्लिक करें। कैमरा खुलने के बाद अपनी पंसद की तस्वीर को चुने।

2. दाईं ओर से दिए गए तीसरा आइकन को चुनकर या स्वाइप अप करके इमोजी आइकन को चुनें।

3. 'Music' ऑपशन को ढूंढकर अपनी स्टोरी में जोड़ने के लिए क्लिक करें। आप म्यूजिक लाइब्रेरी से भी अपनी पंसद का गाना स्टोरी में ऐड कर सकते हैं।

4. म्यूजिक चुनने के बाद उसे को तेज करने या रिवाइंड करने का ऑपशन मिलता है। जिसे पूरा करके आप अपनी स्टोरी को शेयर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The app which only allowed square photographs to be uploaded when it made its debut, now allows users to put up their photos, videos, and stories. In addition to all of this, the service has now added more features to their stories.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X