Home
How to

Spam कॉल्स और मैसेज से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं छुटकारा

ऑनलाइन फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहे है और इसके शिकार भी बहुत से लोग हो जाते है जब उनको किसी व्यक्ति का कॉल आता है और वो झांसा देकर फंसा देते है। Online Fraud में लोग पैसे जीतने, लॉटरी खुलने जैसे कॉल और मैसेज करके लोगों को ठगते है। लेकिन आप एक जागरूक व्यक्ति है और आप ऐसे Spam कॉल्स और मैसेजेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ सरल तरीके बताएँगे जिससे आपको भविष्य में ऐसे स्पैम कॉल और मैसेज नहीं आएंगे।

Spam कॉल्स और मैसेज से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Spam कॉल्स और मैसेज से हैं परेशान, तो ऐसे पाएं छुटकारा

स्पैम कॉल बार-बार आने से हम मुसीबत में पड़ सकते है, इस लिए इससे छुटकारा पाना ही सही है। तो आइये नीचे बताये गए कुछ तरीकों को देखते हैं।

नेटवर्क प्रोवाइडर को शिकायत करें

यदि आप स्पैम कॉल्स और मैसेजेस से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो अपने नेटवर्क प्रोवाइडर को भी शिकायत कर सकते है। नेटवर्क प्रोवाइडर 24 घंटे कस्टमर्स की सेवा करने के लिए हाजिर होते है और यहाँ शिकायत करने से भी इससे छुटकारा पा सकते हैं।

DND सर्विस

DND यानि डू नॉट डिस्टर्ब। इस सर्विस का नाम तो आपने भी सुना होगा। हर मोबाइल में इसका एक ऑप्शन मिलता है जहाँ आप यह ऑन करके स्पैम कॉल छुटकारा पा सकते हैं। इसे ऑन करने के बाद अगर कोई Spam कॉल आती है तो यह अपने आप उस सिम कंपनी को शिकायत भेज देती है और आपको वो फिर कभी कॉल नहीं कर पाते है।

TRAI को करें शिकायत

आप TRAI को भी शिकायत कर सकते हैं। यदि आप यहाँ स्पैम कॉल और मैसेज के लिए शिकायत करते है तो 2-3 दिनों के अंदर आपको स्पैम कॉल आने बंद हो जाएंगे।

ब्लॉक करने वाले ऐप्स

इन दोनों के अलावा आज बहुत से फ्री ऐप्स भी है जो अच्छे से काम करते हैं, और स्पैम कॉल को आने ही नहीं देते, इसलिए आप Blocking Apps को भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि आपके परिवार या दोस्त भी स्पैम कॉल से छुटकारा पाएं, तो बेझिझक इस आर्टिकल को शेयर करें, ताकि वो भी ये स्टेप फॉलो करके फ्रॉड से बच सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Troubled by spam calls and messages, then follow these steps to get rid of Spam Calls.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X