अगर अपनाएंगे ये टिप्स तो गारंटी बढ़ जाएगा लैपटॉप का बैटरी बैकप
अगर आपका लैपटॉप बैटरी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है तो चिंता न करें। हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इन समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। अक्सर हम लैपटॉप की बैटरी का उतनी अच्छी तरह से ख्याल नहीं रखते हैं जितना उसकी रैम, ओएस, और मैमारी के अलावा दूसरे पार्ट का रखते है इसीलिए आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा, लैपटॉप तो सही चल रहा है लेकिन उसका बैटरी बैकप खत्म हो चुका है। इसका एक बड़ा कारण है हम कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिसकी वजह से लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

1. पावर सेटिंग्स चेक करें: सबसे पहले ये चेक करें कि आपका लैपटॉप बैटरी सेविंग मोड पर है या नहीं । इस मोड में लैपटॉप के कुछ फीचर्स बंद हो जाते हैं जिससे बैटरी बचती है लेकिन परफॉरमेंस भी प्रभावित होती है।
2. रनिंग प्रोग्राम्स बंद करें: अगर आप कई एप्लिकेशंस एक साथ चला रहे हैं तो बैटरी पर अतिरिक्त लोड पड़ता है। जिन प्रोग्राम की जरूरी नहीं है उन्हें बंद करके देखें इससे बैटरी बैकअप में सुधार होने के साथ उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है।
3. ब्राइटनेस कम करें: स्क्रीन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा रखने से भी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करके देखें या फिर उसे ऑटो में रखें
4. चार्जिंग पोर्ट साफ करें: कभी-कभी चार्जिंग पोर्ट में धूल और गंदगी जम जाने से बैटरी ठीक से चार्ज नहीं होती। एक सॉफ्ट ब्रश की मदद से पोर्ट को साफ करें। ऐसा तभी होता है जब आपका लैपटॉप काफी पुराना हो गया हो या फिर धूल भरे माहोल में उसे आप यूज़ करते हों।
5. कनेक्टिविटी चेक करें: वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्शन से भी बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है। जब इनकी जरूरत नहीं हो तो इन्हें बंद कर दें। बैटरी की लाइफ उनकी साइकिल पर निर्भर होती है, जितनी जल्दी बैटरी की साइकल खत्म होती उतनी ही जल्दी वो खराब होगी।
इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लैपटॉप की बैटरी से जुड़ी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। समय रहते इन बातों पर ध्यान देना बेहतर है। इन सबके बावजूद अगर आपके लैपटॉप का बैटरी बैकप सही नहीं मिलता है तो शायद उसे बदलने का समय आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications








