Uber Tips : दिवाली के दौरान करें Safe यात्रा, जाने कैसे

Uber और Ola इन दिनों भारत में सबसे अधिक यूज की जाने वाली App बेस कैब सर्विस में से एक हैं। इन ऐप्स के आने के बाद से यात्रा (Travel) बहुत आसान (Easy) हो गई है। हालाँकि, फेस्टिवल के समय Travel करने में काफी परेशानी हो सकती है इसलिए, सभी को ट्रैवल करते समय सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए, खासकर त्योहारों के समय ये जानकारी होना बेहद जरूरी है तो आज हम आपको बताएगें ट्रैवल के दौरान किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
Uber यूजर्स को 'Trusted contacts' की एक लिस्ट सेट करने और जब चाहें अपनी राइड डिटेल शेयर करने की परमिशन देता है। तो चलिए जानते हैं कि हमें इसे कैसे शेयर करना है, स्टेप बाई स्टेप।
Uber पर ट्रिप कैसे शेयर करें
यदि आप पहले से राइड (Ride) कर रहे हैं और अपने फैमिली या दोस्तों के साथ अपने Travel स्टेटस को शेयर करना चाहते हैं। तो उबर (Uber) पर 'share my trip' फीचर का यूज करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1 - सबसे पहले अपने android, iOS फोन में Uber ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर स्वाइप करें
2 - अब share trip status ऑप्शन पर टैप करें
3 - इसके बाद अपने ट्रैवल स्टेटस को शेयर करने के लिए आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में से सभी कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप इस लिस्ट से 5 कॉन्टैक्ट नंबर ले सकते हैं।
4 - एक बार हो जाने के बाद, आपके सिलेक्ट किए गए कॉन्टैक्ट को एक मैसेज मिलेगा जो ड्राइवर का नाम, व्हीकल की जानकारी और रीयल-टाइम मैप लोकेशन दिखाएगा।
एप में कैसे जोड़े 'Trusted Contacts'?
1 - सबसे पहले Uber ऐप को खोलें और Settings सेक्शन में जाएँ
2 - अब "Manage Trusted Contacts">Add Trusted contacts पर टैप करें
और 5 नामों को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से टाइप करें
3 - एक बार प्रोसेस हो जाने के बाद, आप इन तीन ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। जैसै Don't remind me, I'll share my trips manually, Remind me at night (8pm to 5am) और Remind me before every trip।
4 - यदि आपने मैन्युअल स्टेटस शेयर करने का ऑप्शन चुना है, तो आपको केवल share my ride ऑप्शन पर टैप करना होगा।
इसके अलावा, Uber passengers को व्हाट्सएप (Whatsapp) और एसएमएस (SMS) के जरीए अपने करीबियों के साथ ट्रैवल स्टेटस शेयर करने की भी परमिशन देता है। उन्हें ट्रैवल करते समय होमस्क्रीन पर "send status" ऑप्शन को देखना होगा। राइड की स्टेटस एक लिंक के रूप में शेयर की जाएगी।
आप अपनी यात्रा की स्टेटस को अदर कॉन्टैक्ट के साथ भी शेयर कर सकते हैं और साथ ही "send status" पर क्लिक करके और अपनी राइड बुक होने पर व्हाट्सएप या एसएमएस पर जेनरेट लिंक को भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







