Home
How to

Aadhaar Update: घर बैठे नाम, पता और जन्मतिथि बदलने का आसान तरीका; e-Aadhaar ऐप करेगा मदद

भारत में आधार अब केवल पहचान पत्र भर नहीं है, बल्कि बैंकिंग, सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं और कई अन्य सेवाओं के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज़ बन चुका है। लेकिन आधार की जानकारी अपडेट करना अक्सर लोगों के लिए सिरदर्द साबित होता है। छोटी-सी गलती सुधारने के लिए भी लोगों को आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) की लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है।

अब यह झंझट खत्म होने वाला है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रही है, जिससे आधार अपडेट करना बेहद आसान हो जाएगा।

Aadhaar Update: घर बैठे नाम, पता और जन्मतिथि बदलने का आसान तरीका

क्या है e-Aadhaar ऐप?

सरकार इस ऐप को 'डिजिटल आधार केंद्र' के रूप में पेश करेगी। मतलब, अब आपके मोबाइल फोन पर ही आधार अपडेट से जुड़ी ज़्यादातर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस ऐप के ज़रिए आप नाम, जन्मतिथि, पता जैसी अहम जानकारी को बिना सेवा केंद्र गए अपडेट कर सकेंगे। सिर्फ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) के लिए ही आपको फिजिकल सेंटर जाना होगा। बाकी सारे बदलाव कुछ टैप्स में पूरे हो जाएंगे।

UIDAI ने बताया है कि यह ऐप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और फेस आईडी तकनीक का इस्तेमाल करेगा ताकि डेटा अपडेट सुरक्षित और स्मूथ तरीके से हो सके। अधिकारियों के मुताबिक, यह ऐप इसी साल नवंबर तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

डॉक्यूमेंट अपलोड की टेंशन खत्म

e-Aadhaar ऐप की सबसे खास सुविधा होगी ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फेचिंग। अभी तक यूज़र को बार-बार आधार अपडेट करते समय आईडी प्रूफ अपलोड करना पड़ता था। लेकिन इस ऐप में सिस्टम खुद ही सरकार के रिकॉर्ड से आपके डॉक्यूमेंट खींच लेगा।

इसमें जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड (PDS), मनरेगा रिकॉर्ड और बिजली का बिल (पते की पुष्टि के लिए) शामिल होंगे।इस फीचर से आधार अपडेट करने की प्रक्रिया न सिर्फ तेज़ होगी बल्कि पेपरवर्क का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल

सिर्फ ऐप ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने हाल ही में आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल भी लॉन्च किया है। इसका मकसद आधार से जुड़े ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को और पारदर्शी और तेज़ बनाना है। इससे यूज़र्स के लिए आधार आधारित सेवाओं में देरी कम होगी और प्रक्रिया अधिक भरोसेमंद बनेगी।

क्यों है बड़ा बदलाव?

आज आधार का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी सब्सिडी पाने और प्राइवेट सेवाओं तक हर जगह होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के आधार में गलत नाम, गलत जन्मतिथि या गलत पता दर्ज है, तो कई काम अटक जाते हैं। अब जब यह ऐप आ जाएगा तो लोग घर बैठे आसानी से सुधार कर सकेंगे।

UIDAI का यह नया कदम लाखों आधार धारकों के लिए राहत लेकर आने वाला है। नवंबर से लॉन्च होने वाला e-Aadhaar ऐप तकनीक और सुविधा का बेहतरीन मेल होगा, जिससे आधार अपडेट करना न सिर्फ आसान बल्कि बेहद तेज़ और सुरक्षित भी हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
UIDAI to launch e-Aadhaar app by November: Update name, DOB, address from home
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X