Home
How to

UIDAI का बड़ा अपडेट: e-Aadhaar मोबाइल ऐप से ही बदल सकते हैं Address और DOB, नहीं लगानी पड़ेगी सेंटर की लाइन

Update Aadhaar Online 2025: भारत सरकार जल्द ही आधार सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने जा रही है। नवंबर 2025 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अपने नए e-Aadhaar मोबाइल ऐप को लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप के जरिए नागरिक अब अपने आधार कार्ड की अहम जानकारी, जैसे पता (Address), जन्मतिथि (Date of Birth) और मोबाइल नंबर सीधे अपने स्मार्टफोन से अपडेट कर सकेंगे।

यानी अब आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र की लंबी कतारों में घंटों इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ये आपके लिए कैसे काम करेगा।

e-Aadhaar मोबाइल ऐप से ही बदल सकते हैं Address और DOB

अब मोबाइल से होगा सब अपडेट

UIDAI का यह ऐप नागरिकों के लिए एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहां वे अपने आधार से जुड़ी जानकारियों को मिनटों में अपडेट कर सकेंगे।

अब तक पता या मोबाइल नंबर बदलने के लिए दस्तावेज़ लेकर आधार केंद्र जाना पड़ता था। लेकिन अब यह प्रोसेस ऑनलाइन और बेहद आसान हो जाएगी।

इस ऐप से आप कर पाएंगे ये अपडेट्स

  • जन्मतिथि या आयु में सुधार
  • नया या बदला हुआ पता
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) अभी भी आधार सेवा केंद्र पर ही करना होगा, क्योंकि इन अपडेट्स में सुरक्षा जांच ज़्यादा कड़ी होती है।

फेस आईडी और AI से होगी सुरक्षा और पहचान

  • इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI-पावर्ड Smart Identification System (SIS)।
  • UIDAI ने इसमें फेस रिकग्निशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वेरिफिकेशन जोड़ा है।

इसका मतलब है कि किसी भी तरह का अपडेट तभी किया जा सकेगा जब ऐप आपके चेहरे को पहचान कर आपकी पहचान को कंफर्म कर दे। इससे धोखाधड़ी, फर्जी बदलाव या किसी और के नाम से जानकारी बदलने जैसी घटनाएं लगभग नामुमकिन हो जाएंगी।

फेस आईडी फीचर से ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि उन्हें किसी एजेंट या सेंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सरकारी रिकॉर्ड से खुद वेरिफाई करें अपने डॉक्यूमेंट

UIDAI इस ऐप को इतना स्मार्ट बना रहा है कि अब यूज़र्स अपने ही सरकारी रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर आधार अपडेट कर सकेंगे।

  • पासपोर्ट
  • PAN कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस

ऐप इन दस्तावेजो के डिटेल्स को अपने आप स्कैन और वेरिफाई करेगा। इससे डॉक्यूमेंट जमा करने या अपलोड करने का झंझट खत्म होगा और अपडेट प्रोसेस मिनटों में पूरा हो सकेगा। यह सुविधा खासकर उन नागरिकों के लिए उपयोगी होगी जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जिन्हें डिजिटल सेवाओं तक सीमित पहुंच है।

लॉन्च से पहले रखें ये जरूरी तैयारियां

UIDAI ने बताया है कि ऐप के लॉन्च से पहले नागरिकों को कुछ बेसिक तैयारियां पूरी करनी चाहिए ताकि वे इसका पूरा लाभ उठा सकें।

  • आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • मान्य दस्तावेज (जैसे पता या जन्मतिथि के लिए) आपके पास होने चाहिए।
  • स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेटेड होना चाहिए ताकि ऐप सही से चले।
  • ऐप लॉन्च होते ही इसे इंस्टॉल करें और लॉगिन बनाएं।

इन तैयारियों के बाद, आप बिना किसी सेंटर विजिट के घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधार की सभी डिटेल्स अपडेट कर पाएंगे।

डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम

e-Aadhaar ऐप, भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह न सिर्फ आम नागरिकों का समय और पैसा बचाएगा, बल्कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और भरोसा भी बढ़ाएगा।

AI और फेस वेरिफिकेशन जैसी तकनीक के इस्तेमाल से UIDAI यह सुनिश्चित कर रहा है कि आधार डेटा का दुरुपयोग या अनधिकृत बदलाव पूरी तरह रोका जा सके।

नवंबर 2025 में e-Aadhaar ऐप के लॉन्च के साथ ही आधार से जुड़ी कई मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। अब आपको पता या जन्मतिथि अपडेट करने के लिए न कोई लंबा फॉर्म भरना होगा, न ही किसी एजेंट की मदद लेनी पड़ेगी। सिर्फ एक स्मार्टफोन और फेस आईडी से तेज, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल तरीके से आपका काम हो जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
UIDAI to Launch e-Aadhaar App in November 2025: Update Address, DOB, and Mobile Number Directly from Your Phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X