Home
How to

डॉक्सिंग क्‍या होती है, क्‍या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?

By Gizbot Bureau

भारत में इंटरनेट के मायने अब बदल चुके है अब ये वो चीज नहीं रह गई जो कुछ ही लोगों को या फिर किसी खास तबके के बस में हो, आपको जानकर हैरानी होगी भारत में शहरों के मुकाबले गांव में इंटरनेट उपभोक्‍ताओं की संख्‍या काफी अधिक है शायद यही कारण है यहां प्राइवेसी को लेकर उपभोक्‍ताओं में काफी कमी है। प्राइवेसी की बात करे तो डॉक्सिंग (Doxxing) इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हो सकता है ये शब्‍द आप पहली बार सुन रहे हों लेकिन डॉक्सिंग का मतलब समझने के बाद शायद आप अपनी प्राइवेसी को लेकर थोड़ा सजग हो जाएंगे।

डॉक्सिंग (DOXXING) क्‍या होती है ?

डॉक्सिंग क्‍या होती है, क्‍या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?

डॉक्सिंग को ज्‍यादा घूमाफिरा कर समझाने की बजाए सीधे शब्‍दों में समझते हैं, मान लीजिए एक क्‍लास में एक के पीछे एक दो स्‍टूडेंट बैठे हैं पीछे वाला स्‍टूडेंट आगे वाले की कॉपी में लिखी निजी बातें बिना उसकी परमीशन के पढ़ रहा है और पढ़ने के बाद क्‍लास के दूसरे बच्‍चों को भी बता रहा है। अब यहां पर उस बच्‍चे की पर्सनल जानकारी उसकी बिना इजाजत के सभी बच्‍चों के पास चली गई यानी उसकी प्राइवेसी खतरे में पड़ गई क्‍योंकि अब वो बच्‍चो वही सारी जानकारी क्‍लास के बाहर दूसरे बच्‍चों के साथ साझा करेंगे।

इसी तरह से हमारी पर्सनल जानकारी कुछ भी हो सकती है हो सकता है वो फोटो हो या फिर बैंक की जानकारी या फिर कोई भी निजी बात जो सबको बताई नहीं जा सकती।

क्‍या भारत में इसके लिए कोई नियम-कानून है?

जब बात कानून की आती है तो भारत में सीधे तौर पर इसके लिए कोई भी धारा या कानून नहीं है, हालांकि भारत के अलावा दूसरे देशों में भी डॉक्‍सिंग होती है लेकिन वहां पर इसके लिए कुछ कानून बनाए गए है और इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने X (पहले ट्विटर) को एक महिला की निजी जानकारी अपने प्‍लेटफार्म से हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन ये मामला डॉक्‍सिंग सें जुड़ा नहीं था क्‍योंकि उसकी सारी जानकारी पब्‍लिक हो चुकी थी।

क्‍या डॉक्‍सिंग से बचा जा सकता है?

डॉक्‍सिंग में जो भी जानकारी इक्‍ट्ठा की जाती है वो आईपी एड्रेस, सोशल मीडिया या फिर ब्रोकर से डेटा खरीदने के अलावा कई तरह से फिशिंग कैंपेन ऑनलाइन चला कर की जाती है। अगर आपको लगता है आपकी निजी जानकारी लीक हो चुकी है तो इसकी जानकारी तुरंत साइबर क्राइम को दे अगर इसके साथ कोई प्रूफ हो तो ज्‍यादा बेहतर रहेगा ताकि उसे सोशल प्‍लेटफार्म से हटाया जा सके। इसके अलावा अपने फोन और पीसी में कोई भी ऐसी ऐप या फिर फाइल डाउनलोड करने से बचें जिसके बारे में आपको भरोसा न हो।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is Doxxing and why doxxing is rising in India, where malicious actors exploit personal information to target individuals understand the impact and the evolving legislative landscape in addressing this digital era.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X