अब हर बार फोन अनलॉक करने पर कमाएं ढेरों रुपए, जानें कैसे!
अब अपने एंड्रायड फोन को अनलॉक करने के लिए पाएं गिफ्ट्स और कैश।
घर बैठे रुपए कमाना कौन नहीं चाहता है? आराम की जिंदगी सभी को पसंद है, आज सब शॉर्टकट से रुपए कमाने पर ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। यदि आपसे कहा जाए कि आप घर बैठे रुपए कमा सकते हैं, वो भी बिना किसी काम के या यूं कहें कि आपके फेवरेट टाइम पास की मदद से, तो? जी बिलकुल ऐसा मुमकिन है।

फोन तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं। भारत में सबसे अधिक एंड्रायड यूज़र्स हैं, आज हम उन्हीं एंड्रायड यूज़र्स के लिए शानदार खबर लेकर आए हैं। अरे जनाब! आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को अनलॉक करने पर भी रुपए कम सकते हैं। एंड्रायड यूज़र्स के लिए ऐसी कई एप्स हैं जो आपको रुपए कमाने में मदद करती हैं। हालाँकि इनमें से कुछ स्पैम हो सकती हैं और कुछ हो सकता है काम न करें।
क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने फोन को मात्र अनलॉक करने से भी रुपए कमा सकते हैं? नहीं! तो चलिए हम बताते हैं कैसे होगा यह चमत्कारी काम-
स्लाइडजॉय
स्लाइडजॉय आपकी इस काम में मदद कर सकती है। स्लाइडजॉय आपको कैश और गिफ्ट कार्ड्स रिवॉर्ड के रूप में भुगतान करती है। जानिए कैसे इस्तेमाल करते हैं स्लाइडजॉय को।
1:
सबसे पहले तो आप अपने एंड्रायड फोन में स्लाइडजॉय-लॉक स्क्रीन कैश को इंस्टॉल कर लें। यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएगी।
2:
एप को इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें और यह आपसे साइन अप के लिए कहेगा। आप फेसबुक के जरिए भी इसमें साइन अप कर सकते हैं।
3:
जैसे ही आप इस एप में साइन अप कर लेते हैं आपको पूरा टुटोरिअल देगा कि कैसे इस एप को इस्तेमाल करना है। आप इसे सावधानी से पढ़ें। आपके स्लाइडजॉय पर रजिस्टर करने के बाद से आप जब भी फोन को अनलॉक करेंगे आपकी लॉक स्क्रीन पर आपको न्यूज़ या प्रमोशन के साथ एक कार्ड मिलेगा।
4:
जब आप ऊपर की ओर स्लाइड करेंगे तो और अधिक news आएंगी। दाएँ ओर स्लाइड करने पर फोन अनलॉक होगा या होम स्क्रीन पर आएंगे। बाएँ ओर स्लाइड पर आपको और अधिक सूचना मिलेगी। नीचे की ओर स्लाइड करने पर नोटिफिकेशन का एक्सेस मिलेगा।
5:
अब आप एप के होम स्क्रीन पर आ जाएंगे। जहां आपको 20 कैरट का बोनस मिलेगा। बस, ऐसा कर आप रुपए कम सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








