Home
How to

अब फ्री में करें Aadhaar Card! जानें कैसे घर बैठे myAadhaar पोर्टल से बदलें जन्मतिथि

भारत में अब अपने Aadhaar Card की डिटेल्स को अपडेट करना पहले से कहीं आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत दी है। अब आप अपना पता, नाम में छोटी गलती, जन्मतिथि (सीमित बदलाव तक) या भाषा जैसी जानकारियां myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन और बिल्कुल फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

यह कदम UIDAI की उस पहल का हिस्सा है जिसका मकसद आधार डाटा को सटीक और अपडेट रखना है। यहां हम इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Aadhaar Card में कैसे चेंज करें अपना DOB

अपडेट शुरू करने से पहले ये चीजें रखें तैयार

आधार अपडेट प्रक्रिया शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए।

  • आपका Aadhaar नंबर
  • आपके आधार से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (क्योंकि उसी पर OTP आएगा)
  • बदलाव को सपोर्ट करने वाले वैध दस्तावेज (PDF या JPEG फॉर्मेट में)
  • अगर आप पता बदलना चाहते हैं तो बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट या किरायानामा (Rent Agreement) जरूरी होगा।
  • अगर आप जन्मतिथि में सुधार कर रहे हैं तो स्कूल सर्टिफिकेट या सरकारी आईडी प्रूफ लगाना होगा जिसमें सही जानकारी दर्ज हो।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

UIDAI ने ऑनलाइन प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में यह काम पूरा कर सकते हैं।

myAadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।

  • "Login" पर क्लिक करें।
  • अपना Aadhaar नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।
  • अब "Update Aadhaar Online" विकल्प चुनें।
  • वो डिटेल चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। जिसमें नाम (छोटे सुधारों तक), पता (Address) जन्म तिथि (Date of Birth), लिंग (Gender), भाषा (Language)
  • संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • जानकारी सबमिट करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक 14-अंकों का Update Request Number (URN) मिलेगा। इसी नंबर से आप अपने अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर, अपडेट कुछ दिनों में प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

क्या नहीं किया जा सकता ऑनलाइन?

हालांकि UIDAI ने कई सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी हैं, लेकिन कुछ अपडेट ऐसे हैं जो ऑफलाइन ही संभव हैं।

बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटोग्राफ में बदलाव के लिए Aadhaar Seva Kendra पर जाना ज़रूरी है।

इसी तरह, नाम में बड़ा बदलाव (जैसे शादी या तलाक के बाद नया नाम) या जन्मतिथि में बड़ा सुधार भी केवल इन-पर्सन वेरिफिकेशन से ही किया जा सकता है।

अपडेट स्टेटस ऐसे करें ट्रैक

अगर आपने ऑनलाइन अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दी है, तो उसका स्टेटस चेक करना भी बेहद आसान है।

  • दोबारा myAadhaar पोर्टल पर जाएं।
  • लॉगिन करें और "Check Update Status" पर क्लिक करें।
  • अपना Aadhaar नंबर और URN डालें।

अगर आपकी रिक्वेस्ट स्वीकृत (Approved) हो जाती है, तो अपडेट कुछ ही समय में दिखने लगता है।
लेकिन अगर Reject होती है, तो UIDAI आपको कारण बताता है ताकि आप दोबारा सही दस्तावेज़ों के साथ अप्लाई कर सकें।

क्यों जरूरी है Aadhaar अपडेट रखना

आज Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि डिजिटल इंडिया की रीढ़ बन चुका है। बैंकिंग, पासपोर्ट, पैन लिंकिंग, सरकारी योजनाएं, और यहां तक कि मोबाइल कनेक्शन, हर जगह Aadhaar डिटेल्स की सटीकता जरूरी है। इसलिए UIDAI की यह फ्री अपडेट सुविधा उन यूज़र्स के लिए एक सुनहरा मौका है जो अब तक अपने डेटा को अपडेट नहीं कर पाए थे।

अगर आपने हाल ही में घर बदला है या नाम/जन्मतिथि में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो अब आधार अपडेट कराने के लिए आपको केंद्रों की लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं। बस myAadhaar पोर्टल पर जाएं, OTP के जरिए लॉगिन करें और कुछ मिनटों में अपना आधार पूरी तरह फ्री में सही जानकारी के साथ अपडेट करें!

 
Best Mobiles in India

English summary
Update Aadhaar Online for Free: Step-by-Step Guide to Change Name, Address & Date of Birth via myAadhaar Portal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X