UPI Down: भारतभर में डिजिटल पेमेंट ठप, हजारों यूजर्स को हुई परेशानी, जानिए Offline पैसे ट्रांसफर का तरीका
UPI Down Today: भारत में मंगलवार शाम को UPI (Unified Payments Interface) सर्विस में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिससे लाखों यूज़र्स को डिजिटल पेमेंट करने में दिक्कत हुई। PhonePe, Google Pay, Paytm और अन्य UPI apps पर ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें तेजी से बढ़ीं।
Downdetector.in के अनुसार, outage के दौरान कुछ ही समय में 250 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जो बाद में बढ़कर 600 के करीब पहुंच गईं। यह समस्या सिर्फ एक या दो शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में यूज़र्स ने UPI पेमेंट फेल होने की रिपोर्ट की।

किन समस्याओं का सामना कर रहे थे यूजर्स?
Downdetector डेटा के मुताबिक, outage के दौरान 82% यूज़र्स ने कहा कि पेमेंट पूरी तरह फेल हो रहा था। वहीं 12% लोगों को QR code scan करने में परेशानी हुई, जबकि 6% यूज़र्स को fund transfer में दिक्कत आई। यानी ज्यादातर लोग रोज़मर्रा के छोटे पेमेंट जैसे किराना, कैब, ऑनलाइन ऑर्डर आदि तक नहीं कर पाए।
UPI इतना जरूरी क्यों है?
आज UPI सिर्फ एक payment option नहीं बल्कि भारत की डिजिटल economy की रीढ़ बन चुका है। NPCI द्वारा विकसित और RBI द्वारा regulated यह सिस्टम यूज़र्स को बिना किसी extra charge के सीधे bank account से पैसे भेजने की सुविधा देता है।
UPI का इस्तेमाल दुकानों पर पेमेंट, online shopping, bill payments, बड़े bank transfers, subscription और AutoPay services और हर जगह होता है। इसी वजह से जब UPI outage होता है, तो इसका असर तुरंत आम लोगों की daily life पर पड़ता है।
Outage के दौरान क्या करें? Offline UPI का तरीका
बहुत कम लोग जानते हैं कि UPI down होने पर भी आप offline पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके लिए आपको USSD banking service का इस्तेमाल करना होगा।
ऐसे करें Offline UPI ट्रांसफर
- अपने बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से *99# डायल करें
- स्क्रीन पर banking menu खुलेगा
- "Send Money" विकल्प चुनें
- Transfer method चुनें:
- मोबाइल नंबर
- UPI ID
- Beneficiary
- Receiver का नंबर या ID डालें
- Amount enter करें
- Remark डालें (optional)
- अपना UPI PIN डालकर confirm करें
- इसके बाद आपका payment offline mode में पूरा हो जाएगा।
यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
UPI outage के समय घबराने की जरूरत नहीं है।
- बेहतर होगा कि आप cash या card backup रखें।
- जरूरी payments के लिए offline option जानें
- बार-बार transaction retry करने से बचें
- official update आने का इंतजार करें
भारत में डिजिटल payments तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए infrastructure stability अब और भी जरूरी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications








