Google Photo में इस ट्रिक से इस्तेमाल करें Magic Editor टूल, मनचाही फोटो करें एडिट
Google अपने यूजर्स के लिए बहुत से फीचर्स और सर्विसेज लेकर आता है, ताकि उसके यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस के साथ एक जगह सभी जरूरी चीजें आसानी से मिल सके। साथ ही आपके रोज के काम आसान बन सके।
ऐसे में AI के आने से कई सुविधाएं और बेहतर हुई है। ऐसी ही एक सुविधा कंपनी के Google Photo ऑप्शन में मिलती है। यहां हम Magic Editor टूल की बात कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस ऑप्शन के बारे में।

क्या है Google Photo ऑप्शन की यूनिक सुविधा
बता दें कि Google Photo का Magic Editor एक AI बेस्ड टूल है, जो कि आपको आसानी से अपनी इमेज को बदलने की सुविधा देता है। इसकी मदद से आप अपने फोटो से अनचाहे आइटम को हटा सकते हैं, एलिमेंट इधर-अधर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप पूरे बैकग्राउंड को भी बदल सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं Magic Editor का इस्तेमाल
चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यहां स्टेप-बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
- सबसे पहले Google Photo ऐप ओपन करें।
- इसके बाद उस फोटो को सिलेक्ट करें, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
- इसके बाद इसमें फोटो एडिटिंग ऐप ओपन हो जाएगा।
- अब मैजिक एडिटर बटन देखें, जो कि आमतौर पर एडिटिंग स्क्रीन के निचले भाग में होता है।
- इसके बाद जिस ऑब्जेक्ट को आप ले जाना चाहते हैं, उसे चुनने के लिए टैप करें, सर्कल करें या ब्रश करें।
- अब इसे ड्रैग करें।
- अपनी इमेज में से अनवांटेड एलिमेंट को हटाने के लिए आप Eraser Tool का इस्तेमाल करें।
- यहां आपको कई अलग-अलग टूल के ऑप्शन भी विजीवल होंगे।
- अपनी फोटो की लाइट एडजेस्टमेंट को सेट करें और आखिर में फोटो सेव करें।


Click it and Unblock the Notifications








