अपने JioPhone में चलाएं WhatsApp, ये है तरीका
रिलायंस जियो का सस्ता फीचर फोन जो कि 0 रुपए की इफेक्टिव कीमत यानी कि फ्री में सेल के लिए उपलब्ध है. फोन की घोषणा के बाद से ही इस फोन को लेकर हर कोई काफी उत्सुक था. अब इस फोन से जुड़ा एक कॉमन सवाल जो हर यूज़र्स पूछता है वो यह कि क्या यह फोन व्हाट्सऐप सपोर्ट करता है, यानी कि क्या इसमें व्हाट्सऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं? तो बता दें कि व्हाट्सऐप इस फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत जरुर करनी पड़ेगी. आज के इस आर्टिकल में हम आपकी मदद करेंगे और आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे कि कैसे आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वहीं बता दें कि फिलहाल जियो ने अपने इस फोन व्हाट्सऐप के लिए कोई सपोर्ट नहीं दिया है. हालांकि यूज़र्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए शायद कंपनी इससे कुछ चेंज करें, लेकिन इसके बाद फोन की कीमत भी बढ़ सकती है. अभी फिलहाल यह स्मार्टफोन आपको इफेक्टिवली फ्री में मिलता है, हालांकि इसके लिए आपको 1500 रुपए की सिक्योरिटी जमा करनी होगी, जो कि आपको 3 साल बाद कंपनी वापस करेगी.
Step : 1
सबसे पहले आपको अपने जियोफोन में ब्राउज़र लिंग ओपन करना है. इसके लिए आपको फोन में कोई भी ब्राउज़र ओपन करें और ब्राउज़र लिंग के लिए सर्च करें.
step : 2
अब आपको ब्राउज़र में जो सबसे पहली साईट दिखेगी उसको ओपन करें. अब इस साईट पर जाकर आप कोई भी ब्राउज़र सेलेक्ट करें.
step : 3
इसमें आप opera, chrome, Firefox कोई भी ब्राउज़र सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आप इंटरनेट ब्राउज़र सेलेक्ट न करें.
Step : 4
ब्राउज़र सेलेक्ट करने के बाद आपको http://web.whatsapp.com लिंक को सर्च करना होगा.
Step : 5
अब आपको यहां पर QR कोड देखने को मिलेगा, यह व्हाट्सऐप के लिए है. अब आप जिस फोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं उससे इस कोड को स्कैन करें.
Step : 5
अब आप अपने जियोफोन में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे. यह व्हाट्सऐप का वेब वर्जन है.
JioPhone में चलाएं Facebook, ये है तरीका
जियो फोन यूजर्स के लिए दूसरी खुशखबरी आ चुकी है। वॉट्सएप के बाद यूजर्स इस फोन में फेसबुक भी चला सकते हैं। अगर आप जियोफोन यूजर हैं या जियोफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको जियोफोन में फेसबुक चलाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।
स्टेप 1-
सबसे पहले जियोफोन में के अंदर मेन्यू में जाएं और यहां जियो ऐप स्टोर पर क्लिक करें। यहां आपको कई सारे ऐप नजर आएंगे। यहां फेसबुक ऐप पर क्लिक करें।
स्टेप 2-
यहां से फेसबुक का लाइट ऐप डाउनलोड कर लें।
स्टेप 3-
फेसबुक ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद इसमें लॉगिन करें।
स्टेप 4-
लॉगिन होते ही आपको फेसबुक इंटरफेस नजर आने लगेगा और अब आप इससे लाइक, कमेंट और वो सबकुछ कर सकते हैं, जो आप नॉर्मल फेसबुक ऐप से करते हैं।
स्टेप 5-
यहां आपको लाइक, कमेंट, शेयर, सर्च बार और नोटिफिकेशन जैसे सभी ऑप्शन नजर आएंगे।
Jiophone के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
रिलायंस जियो के इस नए फीचर फोन के बारे में काफी दिनों से चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही कंपनी अपने सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन को लॉन्च करेगी। इस फोन में यूज़र्स VoLTE फीचर के चलते बेहतर वॉयस क्वालिटी पा सकते हैं। इसके अलावा फोन में कुछ एप्स भी होंगी। आज हम आपको बता रहे हैं रिलायंस जियो फीचर फोन के 5 फायदों की, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।
जियो टीवी एप
रिलायंस जियो के सस्ते फीचर फोन में दिए हुए जियो टीवी एप से लाइव देखा जा सकता है। कंपनी के अनुसार जियो टीवी एप से 350 से अधिक चैनल का एक्सेस मिल सकता है।
जियो सिनेमा
स्मार्टफोन की तरह जियोफोन में जियो सिनेमा एप भी है जो कि एक ऑन डिमांड विडियो लाइब्रेरी है। इस एप के जरिए टीवी शो, म्यूजिक विडियो आदि देखे जा सकते हैं।
जियो म्यूजिक
अब स्मार्टफोन का मजा आपको जियो के इस फीचर फोन में भी मिल जाएगा। वो ऐसे कि इसमें होगी जियो म्यूजिक एप, जिससे आप म्यूजिक स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं।
4G VoLTE
रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को कम रुपए में 4G VoLTE अनुभव दे रहा है। यह फीचर आपको अब भी कई महंगे स्मार्टफोन में नहीं मिलता। जियो के इस फोन की कीमत 999 रुपए से 1,500 रुपए है।
नोकिया 3310 से भी सस्ता
नोकिया ने हाल ही में अपना फीचर फोन नोकिया 3310 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत भारत के मुताबिक लगभग 4,000 रुपए के आस पास होगी। जबकि जियो का यह फोन आपको इसके आधी से कम कीमत में मिल जाएगा।
शॉक दे सकती हैं Jiophone की Term and condition
Jiophone को लॉन्च करते वक्त रिलायंस जियो ने इसे पूरी तरह से फ्री फोन बताया था। हालांकि बाद में इससे जुड़ी कई बातें सामने आईं जैसे कि यूजर्स को इस फोन को लिए 1500 रुपए चुकाने होंगे। बाद में कंपनी ने कहा कि ऑर्डर के वक्त 500 रुपए और डिलिवरी के वक्त 1000 देने होंगे, जो इस फोन के 3 साल इस्तेमाल के बाद वापसी पर यूजर को वापिस कर दिए जाएंगे। अगर आपने भी इन लुभावनी बातों के बाद जियोफोन को ऑर्डर कर दिया है और इस फोन से जुड़ी नियम व शर्तों के बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो आपके इन्हें जानकर शॉक लग सकता है। बता दें कि रिलायंस जियो ने एक नियम व शर्तों की पूरी लिस्ट जारी की हैं, जिसमें JioPhone को लौटाने से सम्बंधित सभी जानकारी मौजूद है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
1.
जियोफोन पर आपको कुल 6000 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि कंपनी के मुताबिक ये फ्री फोन था। फोन को प्राप्त करने के लिए आपको 1500 रुपए खर्च करने होंगे, इसके बाद फोन की सर्विस चालू रखने के लिए आपको हर साल इसमें कम से कम 1500 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। तीन साल में हर यूजर को जियोफोन पर 4500 रुपए हर हालत में खर्च करने होंगे। यदि आपने तय शर्तों के अनुसार, मिनिमम रीचार्ज नहीं किया, तो कंपनी आपका जियो फोन जब्त करने का अधिकार रखती है और आपको कितना रिफंड दिया जाएगा, ये अर्ली रिटर्न चार्जेस के हिसाब से लागू होगा। आगे जानिए क्या हैं अर्ली रिटर्न चार्जेस।
2.
अगर आप खुद जियोफोन को वापिस करते हैं, या कंपनी मिनिमम रिचार्ज न कराने पर इसे आपसे खुद वापिस लेती है तो इसके बदले आपको कंपनी के 'अर्ली रिटर्न चार्जेस' भरने होंगे। इन चार्ज में आपके ऊपर कंपनी की तरफ से भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। आपको कितना जुर्माना देना होगा, इसका फैसला इस बात से होगा कि फोन इश्यू होने के कितने समय बाद आप इसे लौटाने जा रहे हैं। यह जुर्माना राशी कुछ इस प्रकार की हो सकती है।
A. अगर आप JioPhone को आपको पहली बार इशू होने के 12 महीने के अंदर वापिस करते हैं, तो आपको इसे जल्दी यानी समय से पहले लुटाने के एवज में Rs. 1,500 का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। साथ ही इस राशि का आपको लागू GST टैक्स भी देना होगा।
B. इसके अलावा अगर आप JioPhone को 12 महीने के बाद और 24 महीने तक कभी भी लौटाते हैं, तो आपको इसके लिए Rs. 1,000 के साथ GST या अन्य टैक्स भी जुर्माने के रूप में देने होंगे।
C. 24 महीने के बाद और 36 महीने तक अगर आप JioPhone ओ कभी भी लौटाने का मन बना लेते हैं तो आपको Rs. 500 के साथ GST और अन्य टैक्स का भुगतान जुर्माने के रूप में करना होगा।
3.
इसके अलावा अगर आप JioPhone को तीन साल होने के बाद लौटाते हैं, तो इसे लौटाते वक्त ये चालू हालत में होना चाहिए और किसी भी तरह की टूट फूट नहीं होनी चाहिए। यानी कुल मिलाकर फोन उतना ही नया होना चाहिए जैसा इसे आपको दिया गया था। अब बात करते हैं बाकी शर्तों की। तभी आपको रिफंड मिल सकेगा।
4.
फोन लेने के बाद तीन साल का समय पूरा होने के बाद रिफंड लेने के लिए आपको तीन महीनों के अंदर ही फोन को लौटाना होगा। तभी आपको रिफंड मिल सकेगा।
5.
बता दें कि जियोफोन को तीन साल के पीरियड के दौरान आप न तो इसे किसी को बेच सकते हैं और न ही किराये पर दे सकते हैं।
6.
अगर तीन साल का समय पूरा होने के बाद तीन महीनों में आप फोन को लौटा पाने में असफल हो जाते हैं, तो आपको डिपॉजिट वापस नहीं किया जाएगा और इसके लिए कंपनी आपको सूचना भी नहीं देगी। फोन तो जब्त कर ही लिया जाएगा और कंपनी आपके खिलाफा कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
7.
आखिर में रिलायंस की शर्त में कहा गया है कि सभी विवादों की सुनवाई सिर्फ मुंबई की अदालतों में ही होगी, यानी आप भारत के किसी भी हिस्से में रहते हों, लेकिन आपको हर सुनवाई पर मुंबई जाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








