बिना इंटरनेट की चिंता किए इस्तेमाल करें व्हाट्सएप!
व्हाट्सएप इन दिनों सबसे जरुरी हो चुका है। आज व्हाट्सएप कई लोगों के आपस में जुड़े रहने की वजह है। लोग व्हाट्सएप के जरिए ही अपने दोस्तों व करीबियों से जुड़े रहते हैं। व्हाट्सएप ही है जिसने लोगों के फेसबुक के प्रति लगाव को कम कर दिया है। (हालांकि सेल्फी का क्रेज जरुर बढ़ गया है!) व्हाट्सएप यूज़ करने में किसी अन्य चैटिंग एप से कहीं ज्यादा आसान है।
व्हाट्सएप पर न सिर्फ फ़ोटोज़ और वीडियोज़ आदि शेयर कर सकते हैं बल्कि अब आप इस पर जिफ़ फाइल भी भेज सकते हैं। आय दिन व्हाट्सएप पर आ रहे नए फीचर इसे और भी पॉपुलर और दिलचस्प बना रहे हैं। व्हाट्सएप का वॉइस कॉलिंग फीचर्स भी कमाल है। इससे आप किसी भी अन्य व्हाट्सएप यूज़र को कॉल कर सकते हैं, वो भी बिना रुपए खर्च किए। हालांकि इसके लिए आपका डाटा इस्तेमाल होगा।
हाल ही में व्हाट्सएप पर एक फीचर आया है, जो कि स्नैपचैट के फीचर जैसा है। इसमें आप किसी फोटो को इमोजी टेक्स्ट या डूडल के साथ एडिट कर मजेदार बना सकते हैं। इन दिनों यह फीचर काफी पसंद किया जा रहा है। खैर ये तो बात हुई व्हाट्सएप के फीचर्स की, लेकिन इस चैटिंग एप को इस्तेमाल करने में इंटरनेट की जरुरत होती है। ऐसे में यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप क्या करेंगे।
चलिए आज हम आपको बताते हैं व्हाट्सएप को बिना इंटरनेट के इस्तेमाल करने का सॉलिड तरीका।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
व्हाट्सएप बिना इंटरनेट
व्हाट्सएप बिना इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालाँकि इसे बिना एक्टिव डाटा पैक के यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैट सिम इस्तेमाल करना होगा। यह कोई एप नहीं बल्कि एक सिम कार्ड है।
चैटसिम
चैटसिम एक सिम कार्ड है जो कि आपको मैसेजिंग एप जैसे व्हाट्सएप, मैसेंजर, वीचैट, हाइक आदि बिना इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। यह इस तरह का पहला सिम कार्ड है।
नए टैबलेट की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
चैटसिम के फायदे
अच्छी बात यह है कि चैटसिम 150 देशों में काम करता है, साथ ही इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना पड़ता।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
कीमत
चैटसिम भारत में भी उपलब्ध है। चैटसिम की कीमत 10 यूरो है और इसमें व्हाट्सएप, मैसेंजर आदि एक्टिवेट करने के लिए भी 10 यूरो लगते हैं। लेकिन भारत में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। एक सिम के लिए आपको 900 रुपए तक चुकाने पड़ेंगे।
क्या इसे खरीदना सही है?
यह आपके यूसेज पर निर्भर करता है। यदि आप ज्यादातर समय ट्रेवलिंग में बिताते हैं और व्हाट्सएप आदि का इस्तेमाल अक्सर करते हैं तो आपको चैटसिम जरुर लेना चाहिए। यह आपकी रुपए बचाने में काफी मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








