आईपैड में कैसे चलाएं वाट्सएप वेब
वाट्सएप ने वेब वर्जन को लांच करके यूजर्स को काफी रिलैक्स कर दिया लेकिन एप्पल डिवाइस यूजर अभी भी इस इंतजार में हैं कि वो कैसे इस वेब वर्जन का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप भी आईपैड या आईपॉड पर वाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको सिर्फ चार स्टेप बताएंगे, जिनसे आप आसानी से वाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

स्टेप 1.
सबसे पहले आपको अपने आईपैड या आईफोन में सफारी ब्राउजर को एक्सेस करना होगा और उससे वाट्सएप की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा, जो कि web.whatsapp.com है।

स्टेप 2.
आप देखेगें कि आपके सामने वाट्सएप का ऑफिशियल पेज खुलकर आ गया है जिसमें विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए डाउनलोडिंग के विकल्प दिए गए होते हैं।
स्टेप 3.
आप इसके शेयर बटन पर क्लिक करें, जो कि ब्राउजर के ऊपर की ओर दिया गया होता है और रिक्वेस्ट डेस्कटॉप साइट का चयन कर लें। ध्यान रहें कि सफारी में, वेब पेज, मोबाइल फॉरमेट में लोड होते हैं।

स्टेप 4.
अब आप, क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए वाट्सएप वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्यूआर कोड आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।


Click it and Unblock the Notifications








