Home
How to

व्हाट्सऐप की कुछ ऐसी ट्रिक्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप, वॉइस और वीडियो कॉल्स को सपोर्ट करता है लेकिन व्हाट्सऐप के ज़रिए दोस्तों को टेक्स्ट करने का मज़ा ही कुछ और है। सुबह गुड मॉर्निंग से लेकर रात को गुड नाइट तक आप अपने दोस्तों को दिन में सैकड़ों मैसेज भेजते होंगे। अगर आप इन्हीं टेक्स्ट को अक्ट्रेटिव तरीके से भेजे तो आपका दोस्त चाहकर भी आपके मैसेज को नज़रअंदाज नहीं कर सकेगा। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाए हैं जिनसे आप अपने व्हाट्सऐप के फॉन्ट को ड्रामेटिक इफेक्ट दे सकेंगे।

व्हाट्सऐप की कुछ ऐसी ट्रिक्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

1. टेक्सट को बोल्ड बनाना

यूं तो हम जब भी कोई ज़रूरी बात लिखते हैं तो उसे बोल्ड करते हैं लेकिन क्या व्हाट्सऐप में अपने ज़रूरी बात को बोल्ड किया जा सकता है। जी हां, व्हाट्सऐप में टेक्स्ट को बोल्ड करने का इन-बिल्ट फीचर दिया गया है। इसके लिए आप अपने किसी मेसैज को हाइलाइट करने के लिए मैसेज के आगे और पीछे asterisk (*) का इस्तेमाल करें। इससे आपका मैसेज बोल्ड हो जाएगा।

2. टेक्स्ट को इटेलिक बनाना

अगर आप अपने टेक्स्ट को इटेलिक बनाना चाहते हैं तो टेक्स्ट के आगे और पीछे अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल करें। उसके बाद सेंड के बटन पर टैप करें।

3. STRIKETHROUGH मैसेज

अगर आप अपने मैसेज को ड्रामेटिक इफेक्ट देना चाहते हैं तो आपके अपने मैसेज पर strike through एड करना होगा। इसका इस्तेमाल अक्सर हम किसी की गलतियों को ठीक करने के लिए करते हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने मैसेज को दोनों ओर tilde (~) एड करना होगा। इसके बाद सेंड करें।

4. CHANGE FONT

स्टेंडर्ड फॉन्ट के अलावा व्हाट्सऐप मोनोस्पेस फॉन्ट को भी सपोर्ट करता है। हालांकि, हर टेक्स्ट के फॉन्ट को बदलने के लिए व्हाट्सऐप में कोई ग्लोबल सेटिंग नहीं दी गई है। इसके लिए आपको हर मैसेज के लिए फॉन्ट बदलना होगा। फॉन्ट को बदलने के लिए, टेक्स्ट को तीन backticks () में बंद करें। इसके बाद सेंड पर क्लिक करें। आपके मैसेज का फॉन्ट बदल जाएगा।

5. STYLISH FONT

अपने फॉन्ट को अक्ट्रेटिव और स्टाइलिश बनाने के लिए आप किसी थर्ड पार्टी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थर्ड पार्टी ऐप आपको काफी स्टाइलिश फॉन्ट के विकल्प देती है। आप अपने स्मार्टफोन में स्टाइलिश टेक्स्ट ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कैसे काम करती है।

1) सबसे पहले अपने प्ले स्टोर पर जाकर stylish text ऐप का डाउनलोड करें।

2) इसके बाद आपको ऐप के इंटरफेस पर कई स्टाइलिश फॉन्ट दिखाई देंगे जिनके लिए आपसे परमिशन मांगी जाएगी। परमिशन पर yes क्लिक करें।

3) इसके बाद आपको ऐप की राइट साइट में एक लोगो का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। इससे आपके फोन पर bubble setting खुल जाएगी जहां आपको तीन ऑप्शन्स दिखाई देंगे। ये ऑप्शन आपको ऑफ दिखाई देंगे जिन्हें आपको इनेबल करना है।

4) ऐप की सेटिंग्स सही करने के बाद आप जैसे ही व्हाट्सऐप खोलकर टेक्स्ट टाइप करेंगे आप साइड में एक पॉप-अप दिखाई देगा। पॉप-अप पर क्लिक करें और अपने मन मुताबिक फॉन्ट को सिलेक्ट करें। फॉन्ट को स्टाइलिश बनाने के बाद सेंड बटन पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Although social media platforms support WhatsApp, Voice and Video calls, but there is more to text to friends through Whatsapp. From good morning in the morning to good night at night, you send hundreds of messages to your friends in the day. Let's tell you some of the tips and tricks of Whatsapp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X