Home
How to

सीडी और डीवीडी में क्‍या अंतर है

सीडी और डीवीडी के बारे में तो हम सभी जानते होंगे, कंप्‍यूटर में मूवी देखना हो या फिर अपना कोई जरूरी डिजिटल डेटा सेव कर अपने पास सुरक्षित रखना हो इसके लिए हम सभी सीडी या फिर डीवीडी का प्रयोग करते है मगर दोस्‍तों क्‍या आप जानते हैं कि आखिरी सीडी और डीवीडी होती क्‍या है और इनमें क्‍या अंतर है। नहीं आज हम आपको सीडी और डीवीडी के बार में कुछ रोचक जानकारियां देंगे कि आखिर ये क्‍या होती हैं।

सीडी

सबसे पहले बात करते है सीडी की, सीडी का हम काम्‍पैक्‍ट डिस्‍क के नाम से भी पुकारते हैं ये एक ऐसा ऑप्‍टिकल मीडियम होता है जो हमारे डिजिटल डेटा का सेव करता है। एक समय था जब हम रील वाले कैसेट प्रयोग करते थी, सीडी के अर्विष्‍कार ने ही बाजार में कैसेटों को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया। एक स्‍टैंडर्ड सीडी में करीब 700 एमबी का डेटा सेव किया जा सकता है। सीडी में डेटा डॉट के फार्म में सेव होता है, दरअसल सीडी ड्राइव में लगा हुआ लेजर सेंसर सीडी के डॉट से रिफलेक्‍ट लाइट का पढ़ता है और हमारी डिवाइस में इमेज क्रिएट करता है।

सीडी और डीवीडी में क्‍या अंतर है

डीवीडी

डीवीडी यानी डिजिटल वर्सटाइल डिस्‍क, सीडी के बाद डीवीडी का आगाज हुआ वैसे तो देखने में दोनों सीडी और डीवीडी दोनों एक ही जैसे लगते है मगर इनकी डेटा कैपसेटी में अंतर होता है सीडी के मुकाबले डीवीडी में ज्‍यादा डेटा सेव किया जा सकता है। मतलब डीवीडी में यूजर करीब 4.7 जीबी से लेकर 17 जीबी तक डेटा सेव कर सकता है। डीवीडी के आने के बाद बाजार में सीडी की मांग में भारी कमी देखी गई।

रोचक तथ्‍य

  • डीवीडी में सीडी के मुकाबले 6 गुना ज्‍यादा मैमोरी कैपेसिटी होती है।

  • सॉफ्टवेयर और मूवी के लिए डीवीडी का ही प्रयोग किया जाता है।

  • सीडी ज्‍यादातर म्‍यूजिक एलबम और व्‍यवसायिक डेटा के लिए प्रयोग की जाती है क्‍योंकि सीडी की कीमत कम होती है।

  • डीवीडी प्‍लेयर में सीडी और डीवीडी दोनों प्‍ले की जा सकती है जबकि सीडी प्‍लेयर में केवल सीडी ही प्‍ले होती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
CD or DVD ka chalan bhale he khatam ho gaya ho lekin gadget market mai ajj bhe agar app CD or DVD lene jayege to ye apko mil jayege, abhe bhe truck or purane gadeyo mai DVD player lage hue hai jiske wajah se log enhe kharedte hai. yaha par hum apko CD and DVD mai kya antar hota hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X