Home
How to

क्या होता है जब आप किसी को फेसबुक पर अनफॉलो करते हैं?

क्या होता है जब आप किसी को फेसबुक पर अनफॉलो करते हैं?

Unfollow on Facebook: फेसबुक अपने यूजर्स को अपने फ़ीड को क्यूरेट करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रदान करता है। अगर आपके Facebook पर बहुत सारे दोस्त हैं, तो शायद आप नहीं चाहते कि आपकी फ़ीड आपके जानने वाले सभी लोगों के पोस्ट से भर जाए। इसके बजाय, आप केवल पोस्टर को अनफ़ॉलो करके उन पोस्ट को बाहर करना चुन सकते हैं जिन्हें देखने में आपकी रुचि नहीं है। लेकिन क्या Facebook पर किसी को अनफॉलो करने का मतलब है कि अब आप उनसे बात नहीं कर सकते? क्या आप अभी भी उन्हें मैसेज भेज पाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब लेकर आज हम आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आएं है कि जब आप किसी को Facebook पर अनफॉलो करते हैं तो वास्तव में क्या होता है।

एक बार जब आप किसी को Facebook पर अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोड़ते हैं, तो आप एक दूसरे को फॉलो करते है जब ऐसा होता है तब आप एक दूसरे की फोटो, वीडियो और कंटेंट को अपने फ़ीड पर देख सकते हैं। यह तब मददगार होता है जब आप राजनेताओं, मशहूर हस्तियों या खेल हस्तियों जैसी सार्वजनिक हस्तियों के अपडेट देखना चाहते हैं।

क्या होता है जब आप किसी को Facebook पर अनफॉलो करते हैं

Facebook पर किसी को अनफॉलो करना उनकी पोस्ट को आपके न्यूजफीड पर दिखने से रोकता है, भले ही आप अभी भी उनके दोस्त हों। जब आप किसी को अनफॉलो करते हैं तो फेसबुक नोटिफिकेशन नहीं भेजता है। आप उनके साथ मित्र बने रहेंगे, आपको उनकी पोस्ट अपने फ़ीड पर दिखाई नहीं देंगी। अपनी फ्रेंड लिस्ट से किसी को हटाए बिना आप जिस कंटेंट को देखना चाहते हैं, उसके लिए अपनी फ़ीड को क्यूरेट करने का यह एक प्रभावी तरीका है।

नहीं चाहते है किसी की पोस्ट देखना तो कर सकते है रेस्ट्रिक्ट

आप अभी भी उस व्यक्ति की प्रोफ़ाइल पर जाकर उसकी स्टोरी और पोस्ट देख सकते हैं जिन्हें आपने अनफ़ॉलो किया है। आप उन्हें पहले की तरह उनके पोस्ट पर मैसेज भेजने और कमेंट भी कर सकते है । यदि वह व्यक्ति आपको फॉलो करता है, तब भी वे आपके पोस्ट को अपने न्यूज़फ़ीड पर देख पाएंगे। Facebook पर किसी को अनफॉलो करने से आपस में कोई बदलाव नहीं होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट उनके फ़ीड पर दिखाई देना बंद कर दें, तो आप उन्हें रेस्ट्रिक्ट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unfollow on Facebook: Facebook provides its users with different ways to curate their feed. If you have a lot of friends on Facebook, you probably don't want your feed to be filled with posts from everyone you know. Instead, you can choose to exclude posts you're not interested in seeing by simply unfollowing the poster.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X