DakPay क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें
भारत के डिजिटीलाइज्ड होने के बाद कई सारी ऐप्स को लॉन्च किया गया जिससे इंस्टेंट पेमेंट हो जाती है। इसी कड़ी में हाल ही में डाकपे ऐप को भी लॉन्च किया गया था। भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक्स (IPPB) ने इस डिजिटल पेमेंट ऐप को लॉन्च किया।

क्या है DakPay
DakPay सिर्फ डिजिटली पेमेंट ही नहीं बल्कि आप इसके जरिए संबंधित बैंक और डाक की अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। डाकपे एप में भी डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा है।
कैसे काम करता है DakPay एप?
डाकपे ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। अपना नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड के साथ इस ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाएं। साथ ही आप इसे अपने बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं।
डाकपे ऐप आपको एक से ज्यादा बैकों के साथ अकाउंट लिंक करने की सुविधा देती है। इसके बाद आप यूपीआई या किसी अन्य तरह का मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। आपके यूपीआई ऐप्स की तरह इसमें भी चार अंकों को एक पिन जेनरेट करना है। मनी ट्रांसफर के साथ साथ आप शॉपिंग वगैरह भी कर सकते हैं।
DakPay एक अच्छा विक्लप
DakPay एक अच्छा विक्लप है, जिसके जरिए यूज़र्स किसी भी डिजिटल पेमेंट को आसानी से कर सकते हैं। भारत सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी और पीएम मोदी ने कैश का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी थी और कहा था कि ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें। उसके बाद से पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, मोबीक्वीक, फ्रीचार्ज, अमेज़न पे जैसे कई पेमेंट ऐप मार्केट में आ गए जिसके जरिए यूज़र्स आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं और बदले में उन्हें कई बार कैशबैक भी मिलता है। अब इस डिजिटल पेमेंट की लिस्ट में व्हाट्सऐप पे का नाम भी हाल ही में जुड़ा है और DakPay अब एक नया सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है।


Click it and Unblock the Notifications








