क्या है e-EPIC वोटर कार्ड और इसको अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कैसे करें?
e-EPIC वोटर कार्ड: आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर आईडी ( Voter ID) और पासपोर्ट (Passport) भारत के नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण आईडी में से एक हैं। मतदाता पहचान पत्र के लिए, डॉक्युमेंट्स न केवल पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है बल्कि आपको वोट डालने की सुविधा भी देता है।

भारत के चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) का एक डिजिटल वर्जन पेश किया है जिसे ई-ईपीआईसी (e-EPIC वोटर कार्ड) या इलेक्ट्रॉनिक चुनावी फोटो पहचान पत्र (Electronic Electoral Photo Identity Card) कहा जाता है।
तो, e-EPIC वोटर कार्ड (ई-एपिक) वास्तव में क्या है और यह सामान्य मतदाता पहचान पत्र से कैसे अलग है, आइये इसके बारे में जानते हैं कुछ विस्तार से।
e-EPIC वोटर कार्ड क्या है?
e-EPIC वोटर कार्ड मूल रूप से मूल मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) का एक नॉन-एडिटेबल पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉर्मेट (पीडीएफ) वर्जन है। चूंकि यह नॉन-एडिटेबल है, हम मानते हैं कि यह एक सुरक्षित दस्तावेज़ है और इसके साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती हैं।
वोटर कार्ड के पीडीएफ वर्जन का उपयोग पहचान के साथ-साथ पते के प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को मोबाइल फोन पर PDF के रूप में या आसान एक्सेस के लिए डिजी लॉकर (DigiLocker) में स्टोर किया जा सकता है।
e-EPIC वोटर कार्ड को डाउनलोड कैसे करें
e-EPIC वोटर कार्ड को डाउनलोड करना काफी आसान हैं और अगर आप भी e-EPIC को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमने यहाँ प्रोसेस भी बताया है:
स्टेप 1: तो आपको सबसे पहले http://voterportal.eci.gov.in/ या https://nvsp.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद वोटर पोर्टल पर लॉग इन करें।
स्टेप 3: मेनू नेविगेशन को चेक करें और Download e-EPIC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
स्टेप 6: अपने मोबाइल में फाइल को Save करने के लिए Download e-EPIC पर क्लिक करें।
अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर कैसे करें, इसके लिए हमने यहाँ तरीका नीचे बताया है:
यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है और आप e-EPIC वोटर कार्ड को ऑनलाइन मोबाइल फोन के माध्यम से डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अभी मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते है:
स्टेप 1: KYC पूरा करने के लिए e-KYC पर क्लिक करें।
स्टेप 2: Face liveness verification में जाएं।
स्टेप 3: केवाईसी पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें। केवाईसी को पूरा करने के लिए आपको कैमरे के साथ एक डिवाइस की जरूरत है, जिसमें स्मार्टफोन/लैपटॉप हो सकता है।
स्टेप 4: फिर आप e-EPIC को डाउनलोड कर पाएंगे।
हमने जो ये प्रोसेस बताया है वो बहुत आसान है और आप इसको फॉलो करके अपना ई-एपिक वोटर कार्ड (e-EPIC Voter Card) को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभी भारत के कई राज्यों में चुनाव भी आ रहे हैं, तो आप भी इन राज्यों से हैं तो अपना e-EPIC Voter Card (ई-एपीक वोटर कार्ड) को ऑनलाइन ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications