Home
How to

गूगल अलर्ट क्या है, कैसे सेट करें, हिंदी में जानिए इसकी पूरी जानकारी

गूगल अलर्ट नाम की एक चीज गूगल ने आज से कई साल पहले लॉन्च की थी। अगर आप गूगल अलर्ट सर्विस के बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़कर जान सकते हैं। गूगल ने साल 2003 में अपनी इस सर्विस गूगल एलर्ट को लॉन्च किया था। यह गूगल की एक फ्री सर्विस है। इसको यूज़ करने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ता है।

गूगल अलर्ट क्या है, कैसे सेट करें, हिंदी में जानिए इसकी पूरी जानकारी

इसका यूज़ यूज़र्स अपनी पसंदीदा चीज का अलर्ट पाने के लिए करता है। आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल हरेक देश के हरेक गांव में होने लगा है। ऐसे में इंटरनेट पर कंटेंट की संख्या भी काफी बढ़ गई है। रोजाना दुनियाभर के करोड़ों लोग करोड़ों कंटेंट इंटरनेट पर पोस्ट करते हैं। ऐसे में यूज़र्स के लिए हर कंटेंट को देखना या उसपर नजर रखना काफी मुश्किल हो जाता है।

गूगल अलर्ट क्या है...?

इस मुश्किल को आसान करने के लिए गूगल ने अपनी इस सर्विस गूगल अलर्ट को लॉन्च किया था। इस सर्विस का इस्तेमाल करके यूज़र्स इंटरनेट पर अपनी पसंदीदा कंटेंट के लिए एक खास गूगल अलर्ट सेट कर सकता है। इसके बाद यूज़र्स अपने उस पसंदीदा चीज के बारे में सभी जानकारी टाइम पर ले पाएग और उसे बार-बार इंटरनेट पर अपनी पसंदीदा कंटेंट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि गूगल अलर्ट का यूज़ कैसे करें, इसको कैसे सेट करें और इसका कैसे उपयोग कर पाएंगे। आइए सबसे पहले हम आपको गूगल अलर्ट को सेट करने का तरीका बताते हैं। इसका प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाना होगा।

गूगल अलर्ट कैसे सेट करें...?

स्टेप 1: https://www.google.co.in/alerts पर जाएं।

स्टेप 2: अब आपको गूगल अकाउंट पर लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से लॉगिन होंगे तो कोई जरूरत नहीं है।

स्टेप 3: अब अगर आप पहली बार गूगल पर लॉगिन कर रह हैं तो आपको अपने पसंदीदा टॉपिक का नाम लिखना होगा और अगर आप पहले से जीमेल यूज़ करते हैं तो आपके सामने आपके द्वारा ज्यादातर यूज़ किए जाने वाले टॉपिक में पसंदीदा ऑप्शन का विकल्प मिलेगा। वहां पर आपको कंपनी, मूवी, न्यूज़ सेक्शन, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी जैसे कई कैटेगिरी ऑप्शन मिलेंगे। आप अपने पसंदीदा विकल्प को चुनें।

स्टेप 4: अपना जीमेल आईडी चुनने के बाद आपको Show Options का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 5: Show Options पर क्लिक करने के बाद कुछ और ऑप्शन मिलेंगे, उसे आप अपने अनुसार सेट कर लें।

स्टेप 6: अब आप How Often पर जाकर चुनें कि आपको कितनी बार और कब-कब गूगल अलर्ट चाहिए।

स्टेप 7: Sources ऑप्शन पर जाएं और आपको अलर्ट किस तरीके का चाहिए ऑटोमैटिक या मैन्यूल, उसे चुनें।

स्टेप 8: अब आप जिस भाषा में अलर्ट प्राप्त करना चाहते हैं, उस भाषा का चयन करें।

स्टेप 9: अब आपको क्षेत्र का चयन करना होगा। आप अगर सिर्फ अपने देश का न्यूज़ चाहते हैं तो Region में जाएं और Country में इंडिया में को चुनें। अगर आप हर जगह के बारे में अलर्ट पाना चाहते हैं तो Any Region चुन सकते हैं।

स्टेप 10: अब वहां How Many के अंदर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला All Results और दूसरा Best Results। आप किसी एक को चुनें।

स्टेप 11: अब आपको अलर्ट कहां चाहिए वो चुनना पड़ेगा। इसके लिए आपको Deliver To ऑप्शन के अंदर जाकर उस जीमेच आईडी को चुनना पड़ेगा, जिसमें आप अलर्ट पाना चाहते हैं।

स्टेप 12: अब अंतिम में आप Create Alert का ऑप्शन चुन लें यानि क्लिक कर दें।

गूगल अलर्ट का फायदा

अब आपको अपना जीमेल अकाउंट खोलना होगा। वहां पर गूगल अलर्ट को वेरिफाई करने के लिए एक मेल आया होगा। उस मेल में Verify this Google Alert Request पर क्लिक करके आपको अलर्ट वेरिफाई करना होगा। अब आपने गूगल अलर्ट को सेट कर लिया है और अब गूगल आपको आपके पसंदीदा चीज के बारे में पूरी ख़बरें विस्तार में बताता जाएगा यानि अलर्ट भेजता जाएगा। आपको किसी भी चीज के लिए कहीं भी कुछ ढूंढना नहीं पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Using Google Alerts, users can set a special Google Alert for their favorite content on the Internet. In this article, we will tell you how to use Google Alert, how to set it and how to use it. Let us first show you how to set up Google Alert.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X