Home
How to

क्या है Instagram Broadcast Channel और कैसे करता है काम?, जाने पूरी जानकारी

आपने Instagram Broadcast Channel के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन आप जानते हैं कि ये क्या है और कैसे काम करता है? अगर नहीं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए आप अपने फॉलोवर्स से डायरेक्ट जुड़ सकते हैं।

यह एक पब्लिक चैट फीचर है, जिसके यूज से आप अपने फॉलोवर्स को वन-साइडेड मैसेज भेज सकते हैं। मैसेज में टेक्स्ट, वीडियो, फोटो, वॉइस नोट, GIF या फिर कोई लिंक भी हो सकती है। इसकी मदद से आप पोल भी करवा सकते हैं। आगे समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें...।

क्या है Instagram Broadcast Channel और कैसे करता है काम? जानें

Instagram Broadcast Channel के फायदे

1- इसकी मदद से फॉलोअर्स हर पल की अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। फॉलोअर्स से कनेक्ट करने के लिए Broadcast चैनल पर लाइव चैट का ऑप्शन भी मिलता है।

2- इसके जरिए आप फॉलोअर्स से फीडबैक ले सकते हैं या फिर कोई आइडिया लेने के लिए पोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इसमें Question फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3- ये चैनल आपको कई अलग-अलग के तरह के मैसेज फॉर्मेट का इस्तेमाल करने की भी परमिशन देता है। चैनल को आगे बढ़ाने के लिए और फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए Instagram Stories और प्रोफाइल पर अपनी लिंक भी शेयर कर सकते हैं।

कैसे क्रिएट करें Instagram Broadcast Channel

  • Instagram Broadcast Channel बनाने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करें।
  • अपना अकाउंट लॉगिन करें।
  • होम स्क्रीन पर राइट साइड में दिए गए पेपर पेन आइकन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आप डायरेक्ट मैसेज सेक्शन पर पहुंच जाएंगे।
  • DM सेक्शन में राइट साइड में शो रहो रहे चैनल्स के ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब क्रिएट ब्रॉडकास्ट चैनल के ऑप्शन पर टैप करें।
  • ऐसा करने के बाद चैनल का नाम लिखें। चैनल का नाम अट्रैक्टिव होना चाहिए।
  • इसके बाद छोटा सा डिस्क्रिप्शन लिखें (नाम और डिस्क्रिप्शन आपके फॉलोअर्स को अट्रैक्टिव करने वाला होना चाहिए)।

आप चाहे तो अपने चैनल पर टर्म और कंडीशन भी सेट कर सकते हैं जैसे- किस टाइप का कंटेंट शेयर किया जाएगा, इंटरैक्शन कैसे किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
You must have heard about Instagram Broadcast Channel. But do you know what it is and how it works? If not, then let's know about it in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X