इंस्टाग्राम क्या है, कैसे इस्तेमाल करते हैं और यह कितना सुरक्षित है...?
इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे हर कोई यूज़ करता है। खासतौर पर इंडिया में टिक टॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम की पॉपुलैरिटी और ज़्यादा बढ़ गयी है। क्योंकि इंस्टाग्राम पर अब यूज़र्स को रील्स बनाने का भी फीचर भी दिया जाने लगा है जो कि खासा पॉपुलर है।

खैर आप अगर उन लोगों में से आते हैं जिन्होंने अभी तक इंस्टाग्राम यूज़ नहीं किया है तो हम आपकी पूरी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि इंस्टाग्राम कैसे इस्तेमाल करें। इंस्टाग्राम के जरिए आप फोटोज, विडियोजशेयर कर सकते हैं। आप पोस्ट, स्टोरीज और रील्स का इस्तेमाल कर पिक्स और वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर अकाउंट कैसे बनाएं
1) सबसे पहले आप इंस्टाग्राम डाउनलोड करें। आप गूगल या ऐपल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
2) डाउनलोड होने के बाद आप Instagram App ओपन करें।
3) अब आपको Instagram पर Account बनाना होगा।
4) इसके लिए आप सभी जरूरी जानकारियां जैसे ईमेल अड्रेस, यूजरनेम, पासवर्ड भरें। साथ ही अपनी प्रोफाइल पिक और बायो भी सेट करें।
5) इस तरह आपका अकाउंट बन जाएगा। अब लॉगिन करने के लिए सिर्फ आईडी पासवर्ड डालना होगा।
फोटोज या वीडियोज कैसे अपलोड करें
1) अगर आप इंस्टाग्राम में कोई फोटो या विडियो डालना चाहते हैं तो होम पेज के लेफ्ट कॉर्नर में "+" के बटन दिखाई देगा।
2) इस बटन पर क्लिक करने आपको नीचे कुछ ऑप्शन्स दिखाई देंगे। जिसमें स्टोरीज, पोस्ट, रील और लाइव का ऑप्शन होगा। साथ ही स्क्रीन पर आपकी फ़ोटो लाइब्रेरी भी ओपन हो जाएगी।
3) आप चाहें तो लाइब्रेरी से फ़ोटो या वीडियो सिलेक्ट कर सकते हैं। नहीं तो 'gallery' के राइट साइड कॉर्नर में कैप्चर का ऑप्शन भी दिखाई देगा। फोटो या विडियो सिलेक्ट करने के बाद आप इसमें एडिट भी कर सकते हैं जैसे ब्राइटनेस, कलर आदि।
4) इसके बाद Next का बटन दबाएं और अपनी पोस्ट के बारे में डिटेल दे सकते हैं। जैसे कैप्शन, लोकेशन या सोशल शेयर करे या आप दूसरे लोगों को टैग भी कर सकते हैं।
5) अगर आप इंस्टाग्राम स्टोरिज में कोई पिक या वीडियो शेयर करते हैं तो वो 24 घंटे बाद अपने आप रिमूव हो जाती है। जिन्हें आप बाद में अपनी आर्काइव सेक्शन से देख सकते हैं।
6) स्टोरीज में आपको म्यूजिक, स्टिकर्स, gif जैसे कई फीचर्स की सुविधा दी गयी है।
लोगों को फॉलो करें
इंस्टाग्राम में फॉलो का विकल्प दिया जाता है इसमें आप फॉलो विकल्प पर क्लिक करके उस व्यक्ति की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications