Home
How to

क्या है आपका UAN नंबर, जानने के लिए करें इन आसान स्टेप्स को फॉलो

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जो देश के लगभग सभी PF अकाउंट होल्डर को एक UAN नम्बर देता है ताकि वो अपने बैलेंस को चेक कर सकें और पैसा निकाल सके। साथ ही UAN समान ही रहता है, मतलब अगर आप किसी कंपनी को छोड़कर कोई दूसरी कंपनी ज्वाइन करते हैं तो वही पुराना वाला यूएएन लगता है। इससे होता क्या है कि पैसा पहले वाले अकाउंट में ही जुड़ता रहता है भले कंपनी कितनी बार भी बदलो।

क्या है आपका UAN नंबर, जानने के लिए करें इन आसान स्टेप्स को फॉलो

लेकिन कई बार क्या होता है कि हमारा पीएफ खाता तो ओपन कर देते है कंपनी वाले लेकिन हमें अपने UAN की जानकारी ही नहीं होती है, कि UAN नंबर क्या है। इसलिए हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका EPFO खाते के लिए UAN नम्बर क्या है। साथ ही यूएएन नंबर की जानकारी होना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

ऐसे पता करें अपना UAN नंबर

यदि आपको भी अपना ईपीएफओ के लिए UAN नंबर पता करना है, तो नीचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करें।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले तो आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ के पोर्टल पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद एक पेज ओपन हो जाएगा जहाँ पर आपको स्क्रीन पर दिखाए गए 'Know your UAN Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब एक ड्रॉपडाउन मेनू ओपन होगा जहाँ पर आपको अपने राज्य और EPFO कार्यालय को सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 4: इसके अब आपको कुछ व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड के साथ पीएफ नंबर दर्ज करना होगा। PF नंबर आपकी सैलरी स्लिप में मिल जाएगा।

स्टेप 5: अब स्क्रीन पर 'Get Authorization Pin' का ऑप्शन देखने को मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब आपको अपने रजिस्टर्ड 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर एक पिन आएगा।

स्टेप 7: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए पिन को एंटर करें और स्क्रीन पर दिखाए गए 'Validate OTP and Get UAN' के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 8: इस प्रकार यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या UAN नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Employees' Provident Fund Organization (EPFO) gives a UAN number to almost all PF account holders in the country so that they can check their balance and withdraw money.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X