क्या होता है सिम कार्ड, हमें इसकी क्यों जरूरत पड़ती है ?
सिम कार्ड के बारे में आप सभी जानते होंगे, बिना सिम कार्ड के मोबाइल पर बात करना नामुमकिन है लेकिन अब सिम कार्ड के भी कई प्रकार होते हैं साथ ही अलग अलग साइजों के सिम कार्ड बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि सिम कार्ड का मतलब क्या होता है। दोस्तों सिम कार्ड एक तरह की चिप होती है
जो अलग अलग मोबाइल नेटर्वक को सपोर्ट करती है। बिना सिम के जीएसएम हो या फिर सीडीएम फोन यूजर न तो कॉल कर सकता है और न ही मैसेज सिम कार्ड में दो तरह का नेटर्वक सपोर्ट होता है पहला 2जी और 4जी।

जीएसएम सेल फोन
जीएसएम यानी ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कंप्यूनिकेशन, ये एक तरह का सेल फोन नेटर्वक होता है जो पूरी दुनिया में प्रयोग किया जाता है। हर सिम का अपना एक अलग यूनीक कोड होता है।
सीडीएमए सेल फोन
सीडीएमए नेटर्वक जीएसएम नेटर्वक से अलग होता है सीडीएमए में हम सिम कार्ड का प्रयोग नहीं करते यानी अगर आपके पास सीडीएमए फोन है तो उसे आप दूसरे नेटर्वक में बदल नहीं सकते। लेकिन देखने में सीडीएसएम सिम और जीएसएम सिम में कोई अंतर नहीं होता।
सिम कार्ड साइज
पहले सिर्फ एक ही साइज का सिम कार्ड आता था लेकिन अब साधारण सिम जिसे हम फुल सिम कार्ड भी कहते हैं के अलावा फुल सिम, मिनी मिस और माइक्रो सिम कार्ड आने लगा है। अब ज्यादातर हैंडसेटों में माइक्रोसिम कार्ड का ऑप्शन होता है।
सिम कार्ड साइज
फुल सिम कार्ड - 85mm x 53mm
मिनी सिम - 25mm x 15mm
माइक्रो सिम - 15mm x 12mm


Click it and Unblock the Notifications







