WhatsApp HD फोटो ट्रांसफर क्या है और यह कैसे काम करता है, जाने यहां
WhatsApp ने अपने फीचर जोड़ना जारी रखा है। व्हाट्सएप अब केवल एक मैसेजिंग ऐप नहीं है, क्योंकि आप वीडियो कॉल कर सकते हैं, कंटेंट के लिए स्क्रीन शेयर कर सकते हैं, फाइलें ट्रासंफर कर सकते हैं (2 जीबी तक) और बहुत कुछ कर सकते हैं। इस हफ्ते, व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने पुष्टि की कि एक और उपयोगी सुविधा ऐप में आ रही है, जो आपको हाई-डेफिनिशन (HD) क्वालिटी में अन्य व्हाट्सएप कांटेक्ट के साथ इमेज शेयर करने की अनुमति देती है, कुछ व्हाट्सएप उपयोगकर्ता सालो से मांग कर रहे हैं और अब यह मोबाइल पर उपलब्ध हो रहा है।

तो क्या है फीचर और आप अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर एचडी फोटो कैसे शेयर कर सकते हैं? आपको आगे बढ़ने के लिए यहां सभी डिटेल दिए गए हैं।
WhatsApp HD फोटो ट्रांसफर
WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है जो मूल रूप से आपको एचडी क्वालिटी में तस्वीरें शेयर करने की अनुमति देता है। व्हाट्सएप पर तस्वीरें शेयर करना कई सालो से है, लेकिन यह फीचर फोटो की क्वालिटी को सीमित कर देता है, कुछ जगह बचाने और तेजी से ट्रांसफर करने के लिए इसकी मूल गुणवत्ता को संपीड़ित करता है।
लेकिन अब फोन स्टोरेज बढ़ने से ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप को अब अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एचडी क्वालिटी में फोटो भेजने का ऑप्शन देने का सही समय है। यह सुविधा तब काम करती है जब आप डिवाइस की गैलरी से कोई फोटो शेयर करते हैं या संपर्क को भेजने के लिए एक नई इमेज पर क्लिक करते हैं।
WhatsApp HD फोटो ट्रांसफर
व्हाट्सएप का कहना है कि नया फीचर पाने के लिए आपको अपडेट के जरिए नया वर्जन इंस्टॉल करना होगा। अब जब उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाओं की घोषणा कर दी गई है, तो अपने दोस्तों या परिवार के साथ एचडी क्वालिटी में फोटो ट्रांसफर करने के लिए इन स्टेप का पालन करें।
1 - व्हाट्सएप खोलें और फोटो भेजने के लिए एक मित्र चैट विंडो चुनें।
2 - भेजने के लिए एक इमेज का चयन करने के लिए अटैचमेंट बटन (पेपर क्लिप आइकन) पर क्लिक करें।
3 - स्क्रीन के ठीक ऊपर, आपको क्रॉप/रोटेट ऑप्शन के बगल में एचडी आइकन दिखाई देगा।
4 - फोटो की क्वालिटी चुनने के लिए व्हाट्सएप आपको स्क्रीन के नीचे एक पॉप-अप दिखाता है।
5 - फोटो भेजने से पहले आप मानक या एचडी क्वालिटी का चयन कर सकते हैं।
6 - एक बार जब आप एचडी क्वालिटी वाली फोटो भेज देंगे तो आपको नीचे बाईं ओर इमेज पर वॉटरमार्क दिखाई देगा।
आप WhatsAp पर बिल्ट-इन कैमरा इंटरफेस का उपयोग करके क्लिक की गई एचडी-क्वालिटी वाली इमेज भी भेज सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप बताता है कि जहां एचडी तस्वीरें स्पष्ट होती हैं, वहीं मानक तस्वीरें आपकी तस्वीर पर कम स्टोरेज स्पेस का उपयोग करती हैं और वे तेजी से भेजी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








