यदि आपको भी करना है WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड , तो यह है शानदार ट्रिक
फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए लोग आजकल कॉलिंग भी करते है क्योंकि अब इस ऐप से कॉल करना बहुत आसान है और सही से बात भी हो जाती है। हालाँकि WhatsApp की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के कारण ऐप पर अभी तक कोई कॉल रिकॉर्ड का ऑप्शन नहीं दिया है। लेकिन फिर भी कॉल को रिकॉर्ड करना संभव है और इसके बारे में हमने नीचे विस्तार से समझाया है।

WhatsApp पर कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें
हालांकि फेसबुक की स्वामित्व वाला ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स को कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कोई ऑप्शन नहीं दे रहा हो, लेकिन हमारे पास एक ट्रिक है जिसकी मदद से आप और अन्य यूजर्स किसी भी कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। अपने व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए, आपको थर्ड-पार्टी ऐप के इस्तेमाल करने की जरुरत पड़ेगी। हमने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ट्रिक बताई है जिसकी मदद से व्हाट्सएप के कॉल को रिकॉर्ड किया जा सके।
Android फोन में WhatsApp की कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें
यदि आप एक एंड्रॉइड फोन यूजर है, तो आपको WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए एक थर्ड पार्टी ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी।
आप अपने फोन पर Cube Call Recorder या कोई अन्य कॉल रिकॉर्डर ऐप को डाउनलोड कर लीजिये। इसके बाद अब उस ऐप को ओपन करें और व्हाट्सएप पर जाएं।
इसके बाद उस नंबर को डायल करें, जिसको आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं। फिर यदि आपको ऐप में Cube Call Widget दिखाई दे तो, आपको यह जान लेना चाहिए कि आपकी यह व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड हो रही है।
लेकिन अगर कोई एरर आता है, तो आपको ऐप को बंद करके दुबारा ओपन करना होगा और फिर वो कॉल रिकॉर्ड हो जायेगी। इसके लिए आपको उस ऐप की सेटिंग में जाना होगा और वॉयस कॉल में फोर्स वॉयस पर क्लिक कर दें।
ध्यान दें: हमने यह आर्टिकल सिर्फ इसलिए लिखा है ताकि यूजर्स की मदद हो सके। व्हाट्सएप अपने ऐप में कॉल रिकॉर्ड का कोई ऑप्शन नहीं दे रहा है और अगर आपको ऐसे थर्ड पार्टी ऐप से डर लगता है। डाउनलोड करना आपकी जिम्मेदारी होगी, हम कतई यह नहीं कह रहे है कि आप इस ऐप को डाउनलोड करें।


Click it and Unblock the Notifications








