Home
How to

Deleted WhatsApp Message का राज! Android फोन में छिपा है पूरा मैसेज देखने का तरीका

WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। काम की बातें हों, परिवार की चैट या दोस्तों की मस्ती सब कुछ WhatsApp पर ही होता है। लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता तब बढ़ती है, जब कोई मैसेज भेजकर तुरंत Delete for Everyone कर देता है और स्क्रीन पर बस लिखा आता है - "This message was deleted"।

क्या आपने कभी सोचा है कि डिलीट हो चुका WhatsApp मैसेज अब भी पढ़ा जा सकता है? तो जवाब है - हां, और वो भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के। Android फोन में मौजूद एक छुपा हुआ फीचर इसमें आपकी मदद कर सकता है।

Deleted WhatsApp Message कैसे देखें? Android फोन में छुपा है तरीका

Android में कैसे देखें Deleted WhatsApp Messages?

यह WhatsApp का फीचर नहीं, बल्कि Android सिस्टम का एक इनबिल्ट ऑप्शन है, जिसे Notification History कहा जाता है।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • अपने Android फोन की Settings में जाएं।
  • Notifications पर टैप करें।
  • यहां Advanced या सीधे Notification History का विकल्प मिलेगा।
  • Notification History को ON कर दें

इसके बाद आपके फोन पर आने वाला हर नोटिफिकेशन सेव होने लगेगा, जिसमें WhatsApp मैसेज भी शामिल हैं।

जब कोई आपको मैसेज भेजता है, तो उसका टेक्स्ट नोटिफिकेशन में दिखता है। भले ही सामने वाला बाद में मैसेज डिलीट कर दे, नोटिफिकेशन हिस्ट्री में उसका टेक्स्ट मौजूद रह सकता है।

मैसेज डिलीट होने के बाद Settings > Notifications > Notification History में जाएं।

उस समय का नोटिफिकेशन ढूंढें।

अक्सर वहां आपको डिलीट किया गया मैसेज पढ़ने को मिल जाएगा।

Deleted WhatsApp Message देखने की सीमाएं

  • यह ट्रिक काम की है, लेकिन इसकी कुछ लिमिट्स भी हैं।
  • सिर्फ टेक्स्ट मैसेज दिखते हैं।
  • फोटो, वीडियो, वॉयस नोट, GIF नहीं दिखेंगे।
  • अगर फोन साइलेंट था या WhatsApp नोटिफिकेशन बंद थे, तो कुछ भी सेव नहीं होगा।
  • लंबे मैसेज अधूरे दिख सकते हैं।
  • ग्रुप चैट में सही मैसेज ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • यह फीचर iPhone में उपलब्ध नहीं है।

क्या यह तरीका सेफ है?

हां, यह पूरी तरह सेफ है क्योंकि इसमें किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ध्यान रखें- Notification History ऑन होने के बाद OTP, ईमेल और दूसरे प्राइवेट अलर्ट्स भी सेव होंगे। इसलिए फोन की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X