Home
How to

लांच हुआ व्हाट्सएप का नया वर्जन, आपने देखा?

By Aditi

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस व्‍हाट्सएप ने यूजर्स को नया तोफहा दिया। इस अमेरिकी इंस्‍टेंट मैसेज सर्विस ने अपनी सेवाओं में विस्‍तार करते हुए मैक और विंडोज के लिए डेस्‍कटॉप वेब एप उपलब्‍ध करवाया गया। इस सुविधा के तहत, यूजर्स को डेस्‍कटॉप से मैसेज भेजने और पढ़ने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह पहला मौका है जब किसी मैसेजिंग सर्विस ने यह सुविधा वेब एप के रूप में उपलब्‍ध करवाई है।

जानिए क्‍या खास है वाट्सऐप के नए डेस्‍कटॉप वर्जन में:

1. कहां होगा उपलब्‍ध -
जिन यूजर्स के पास विंडो 8 और मैक के ओएस हैं वो इस वेब एप को अपने डेस्‍कटॉप पर इंस्‍टॉल कर सकते हैं। इससे उन्‍हें व्‍हाट्सएप चलाने के लिए मोबाइल की जरूरत नहीं पडेगी।

लांच हुआ व्हाट्सएप का नया वर्जन, आपने देखा?

2. व्‍हाट्स एप वेब सर्विस के बाद -
कम्‍पनी ने आज से लगभग 14 महीने पहले ही यूजर्स को व्‍हाट्स एप वेब सुविधा प्रदान की थी। जिसमें यूजर्स, कोड को स्‍कैन करने के बाद डेस्‍कटॉप पर भी एप को चला सकते हैं लेकिन इसके लिए मोबाइल का हर समय पास में होना आवश्‍यक होता है।

लांच हुआ व्हाट्सएप का नया वर्जन, आपने देखा?

3. कैसे होगा इस्‍तेमाल -
इस एप को इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर को अपने मोबाइल से सेटिंग में जाकर एक क्‍यूआर कोड स्‍कैन करना होगा और इसके बाद वह डेस्‍कटॉप पर व्‍हाट्सएप को चला सकते हैं।

लांच हुआ व्हाट्सएप का नया वर्जन, आपने देखा?

4. नोटिफिकेशन -

अगर यूजर वेब व्‍हाट्सएप का इस्‍तेमाल करता है तो उसे नोटिफिकेशन भी पीसी पर ही दिखाई देंगे। इसके काफी फीचर्स वेबवर्जन से मिलते-जुलते होंगे।

लांच हुआ व्हाट्सएप का नया वर्जन, आपने देखा?

5. रखें प्राईवेसी का ख्‍याल -
अगर आपको व्‍हाट्सएप पर बहुत ज्‍यादा प्राईवेसी चाहिए होती है तो इसे ऑफिस या कहीं बाहर के पीसी में अपने नम्‍बर से इंस्‍टॉल करके न छोड़ दें। निजी डेस्‍कटॉप पर इंस्‍टॉल करना सबसे अच्‍छा विकल्‍प होता है।

Best Mobiles in India

English summary
Whatsapp has launched a new version of the app. did you try?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X