Home
How to

अब WhatsApp चलाएं हिंदी में, बस ऑन करनी होगी ये आसान सेटिंग

आज के दौर में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अगर आप अब भी इसे सिर्फ अंग्रेजी में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बता दें, WhatsApp को आप अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में भी मजे से यूज कर सकते हैं।

इसके लिए आपको बस एक छोटी-सी सेटिंग चेंज करना होगी। ऐसा करने से आपकी चैटिंग का मजा दोगुना हो जाएगा। इस सेटिंग को ऑन कैसे करना है? और आप किन भारतीय भाषाओं में वॉट्सऐप चला सकते हैं। यहां इसी का पूरा तरीका बताने वाले हैं।

हिंदी में भी चला सकते हैं WhatsApp, जानें तरीका

WhatsApp में अपनी भाषा कैसे सेट करें?

वॉट्सऐप में यूजर्स के लिए कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया है, जिनमें हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम समेत अन्य भाषाएं शामिल हैं। आप आसानी से अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

WhatsApp ओपन करें।

  1. ऊपर राइट साइड में तीन डॉट्स (Menu) पर टैप करें।
  2. Settings में जाएं।
  3. App Language या ऐप भाषा के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  4. अब यहां से अपनी पसंदीदा भाषा चुन लें।
  5. बस! अब आपका WhatsApp उसी भाषा में काम करेगा जिसे आपने सेट किया है।

नए यूजर्स के लिए खास सुविधा

अगर आपने हाल ही में WhatsApp इंस्टॉल किया है, तो ऐप पहली बार ओपन करते ही आपसे भाषा चुनने का ऑप्शन देता है। यहां से भी आप सीधे अपनी लोकल भाषा सेट कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

अगर आपके फोन की डिवाइस लैंग्वेज पहले से किसी भारतीय भाषा (जैसे हिंदी) में सेट है, तो WhatsApp खुद-ब-खुद उसी भाषा में खुल जाएगा। कभी भी जरूरत पड़ने पर आप ऐप की भाषा को फिर से बदल सकते हैं, इसके लिए ऊपर बताए गए स्टेप्स को ही फॉलो करना होगा।

क्यों फायदेमंद है लोकल लैंग्वेज में WhatsApp चलाना?

वॉट्सऐप की यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत काम की है, जो अग्रेंजी के साथ सहज नहीं है। अपनी भाषा में WhatsApp का इस्तेमाल करना काफी आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
ऐसा करने से मैसेज पढ़ना, भेजना और स्टेटस अपडेट करना मजेदार और सरल हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X