WhatsApp पर स्टेटस छुपाना चाहते हैं? जानिए आसान तरीका
आज के समय में WhatsApp केवल मैसेज भेजने का ही नहीं बल्कि अपनी रोजमर्रा और भावनाओं को स्टेटस के जरिए साझा करने का एक बड़ा जरिया बन गया है। हालांकि, कई बार यूजर्स अपनी स्टोरी या स्टेटस सभी से साझा नहीं करना चाहते।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका WhatsApp Status कुछ खास लोगों से छुपा रहे, तो हम आपको यहां एक आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप अपने स्टेटस को प्राइवेट रख सकते हैं।

WhatsApp स्टेटस को कैसे करें हाइड?
वॉट्सऐप पर स्टेटस को छुपाने के लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। ऐप के अंदर ही आपको यह फीचर दिया गया है जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस किन लोगों को दिखे और किन्हें नहीं।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. WhatsApp खोलें।
2. नीचे दिए गए Status टैब पर जाएं।
3. ऊपर दाएं कोने में थ्री डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
4. अब Status Privacy विकल्प को चुनें।
5. यहां तीन ऑप्शन मिलेंगे।
My contacts- सभी कॉन्टैक्ट्स को स्टेटस दिखेगा।
My contacts except - जिन लोगों को स्टेटस नहीं दिखाना चाहते, उन्हें चुन लें।
Only share with... - केवल जिनसे स्टेटस शेयर करना है, उन्हें चुनें।
उदाहरण के लिए, अगर आप नहीं चाहते कि ऑफिस के कुछ साथी आपका स्टेटस देखें, तो आप उन्हें "My contacts except..." में सिलेक्ट कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है स्टेटस हाइड करना?
- कभी-कभी हम पर्सनल बातें या फोटो शेयर करते हैं, जो हम नहीं चाहते कि हर कोई देखे।
- प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट्स से पर्सनल लाइफ को अलग रखना जरूरी होता है।
- कुछ लोग हमारे स्टेटस को बिना जरूरत के गलत तरीके से भी ले सकते हैं, ऐसे में प्राइवेसी बनाए रखना बेहतर है।
WhatsApp आपको अपनी प्राइवेसी कंट्रोल करने की आजादी देता है। अगर आपने अब तक इस सेटिंग को इस्तेमाल नहीं किया है, तो आज ही अपने Status Privacy को मैनेज करें और अनचाहे लोगों से अपनी बातें छुपाएं। आखिर प्राइवेसी भी एक आजादी है।


Click it and Unblock the Notifications








