WhatsApp का नया अपडेट, बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे
व्हाट्सएप (WhatsApp) ने आखिरकार अपने मल्टी-डिवाइस फीचर को सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर काफी समय से बीटा वर्जन में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध था और अब स्टेबल वर्जन पेश किया जा रहा है। अब, व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन के यूजर्स भी अपने प्राइमरी स्मार्टफोन पर इंटरनेट खत्म हो जाने के बाद भी डेस्कटॉप में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने घोषणा की है कि ऐप के नए वर्जन को व्हाट्सएप वेब और डेस्कटॉप के लिए रोल आउट किया जा रहा है। नए अपडेट के साथ, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए आपके प्राइमरी डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन होना अब जरूरी नहीं रहेगा।
इसके अलावा व्हाट्सएप ने यह भी घोषणा की है कि नया फीचर मार्च में सभी iOS यूजर्स और अप्रैल में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
कैसे काम करेगा WhatsApp का नया मल्टी-डिवाइस फीचर?
प्रत्येक डिवाइस स्वतंत्र रूप से व्हाट्सएप से कनेक्ट होगा। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के माध्यम से समान स्तर की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखते हुए यह लिंकेज सक्षम किया जाएगा।
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी स्वीकार किया है कि व्हाट्सएप वेब और डेस्कटॉप पर मैसेजों को सुरक्षित रूप से लोड करते समय कुछ यूजर्स को देरी का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
हालांकि WhatsApp मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के रोल आउट के बाद कई फीचर उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें व्हाट्सएप वेब पर लिंक प्रिव्यू, लिंक किए गए डिवाइसों पर लाइव लोकेशन देखना, सभी डिवाइसों में हटाए गए चैट का बेहतर समन्वयन, ब्रॉडकास्ट लिस्ट, अपने स्वयं के नंबर पर संदेश भेजना और प्राप्त करना, और अपने फोन से स्टिकर पैक को अपने लिंक किए गए डिवाइस में सिंक करना इत्यादि शामिल है।
व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस को कैसे लिंक करें:
जिस डिवाइस को आप लिंक करना चाहते हैं उस पर व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप ऐप को ओपन करें।
एंड्रॉइड यूजर्स इस गाइड को फॉलो करें
स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप के ऐप को ओपन करें।
स्टेप 2- अब More Option> में Linked Devices पर लिंक क्लिक करें।
स्टेप 3- Link A Device पर टैप करें।
स्टेप 4- अपना फोन अनलॉक करें।
स्टेप 5- यदि आपके डिवाइस में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन है, तो ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रकशन्स को फॉलो करें।
स्टेप 6- यदि आपके पास बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल नहीं है, तो आपको अपना फ़ोन अनलॉक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले पिन को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
स्टेप 7- अब QR Code को स्कैन करके दूसरे डिवाइस को लिंक कर दें।
iPhone यूजर्स इस गाइड को करें फॉलो
स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
स्टेप 2- अब WhatsApp सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप 3- लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करें।
स्टेप 4- इसके बाद Link A Device के ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 5- यदि आप iOS 14 या इसके बाद के वर्जन पर आईफोन चला रहे हैं, तो अपना फ़ोन अनलॉक करें (अनलॉक करने के लिए Touch ID या Face ID का उपयोग करें।)
स्टेप 6- अब अपने फोन से उस QR Code को स्कैन करें, जिसमें आप डिवाइस को लिंक करना चाहते हैं।
इस प्रकार अब जब लिंक हो जाएगा और कभी मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन नहीं होगा, तो भी आप डेस्कटॉप या वेब वर्जन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे, पहले ऐसा नहीं था। इस प्रकार अब यूजर्स 4 डिवाइस में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







