Home
How to

व्हाट्सऐप ने अपडेट किया नया फीचर, पासकोड भूले तो मैसेज हो जाएंगे डिलीट

व्‍हाट्सऐप ने टू-स्‍टेप वैरिफिकेशन का नया सिक्‍योरिटी फीचर जोड़ा है जिसके बाद व्‍हाटसएप को वैरिफाइन करने के लिए एक 6 अंको वाला पसकोड डालना होगा।

By Rahul

व्‍हाट्सएप ने टू स्‍टेप वैरिफिकेशन का नया फीचर अपडेट करना शुरु कर दिया है अगर आपके फोन में ये अपडेट नहीं आया है तो जल्‍द ही ये फीचर आपके एकाउंट में जुड़ जाएगा। टू स्‍टेप वैरिफिकेशन का फीचर एंडायड के अलावा विंडो और आईओएस डिवाइसेस में भी मिलेगा।

व्हाट्सऐप ने अपडेट किया नया फीचर, पासकोड भूले तो मैसेज हो जाएंगे डिलीट

अब यूजर को अपना एकाउंट एक्‍टीवेट करने के लिए एक पासकोड की जरूरत पडेगी यानी व्‍हाट्सएप को किसी भी फोन में इंस्‍टॉल करने के बाद वैरिफिकेशन से पहले ये सिक्‍योरिटी पासकोड डालना होगा, अगर गलत पासकोड यूजर डालता है तो उस एकाउंट में सेव सारा डेटा अपने आप डिलीट हो जाएगा।

कैसे काम करेगा टू स्‍टेप वैरिफिकेशन

सबसे पहले ये जान लें टू स्‍टेप वैरिफिकेशन फीचर अगर यूजर चाहे तभी एक्‍टीवेट होगा जैसे ही जीमेल में टू स्‍टेपवैरीफिकेशन काम करता है वैसे ही व्‍हाट्सएप में भी इसे एक्‍टीवेट किया जा सकेगा। टू-स्‍टेप वैरिफिकेशन एक्‍टीवेट करने के बाद यूजर को एक पासकोड बनाना होगा ये पासकोड 6 अंको का होगा।

अब जब भी व्‍हाट्सएप किसी दूसरे फोन में इंस्‍टॉल करेंगे सिम वैरिफिकेशन से पहले ये पासकोड यूजर को डालना होगा साथ में अपना ईमेल भी लिखना होगा।

व्हाट्सऐप ने अपडेट किया नया फीचर, पासकोड भूले तो मैसेज हो जाएंगे डिलीट

पासकोड भूल जाएं तो क्‍या करें

अगर यूजर पासकोड भूल जाता है तो इसके लिए रजिस्‍टर्ड मेल में नया पासकोड जनरेट करने का लिंक आएगा जिस पर क्‍लिक करके के बाद पासकोड रीसेट किया जा सकता है।

घ्‍यान रखें

अगर आप किसी फोन में पासकोर्ड की मदद से व्‍हाट्सएप वैरिफाई करते हैं और आपने कोई भी मेल आइडी पाकोड सेट करते समय नहीं डाली है तो 7 दिनों के अंदर टू-स्‍टेप वैरिफिकेशन फीचर को डिसेबल नहीं किया जा सकता यानी आप बिना पासकोड के व्‍हाट्सएप वैरिफाई नहीं कर पाएंगे। 7 दिनों के बाद बिना पासकोड के व्‍हाट्सएप री वैरीफाई कर सकेंगे।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp's two-step verification is now available for all.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X