WhatsApp: इन टिप्स की मदद से सिक्योर करें अपने व्हाट्सएप अकाउंट को
फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप यूजर्स के बीच आज सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इस ऐप से हम न केवल टेक्स्ट भेज सकते है बल्कि इससे हम फोटो, वीडियो या अन्य फाइल भी भेज सकते है और साथ ही वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही WhatsApp ने कई सिक्योरिटी फीचर्स भी दिये है जिसकी मदद से आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। तो आइये डालते है एक नजर।

इन टिप्स की मदद से सिक्योर करें अपने व्हाट्सएप अकाउंट को
टू-स्टेप वेरिफिकेशन
व्हाट्सएप ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन की भी सुविधा दी है। आपको बस इतना करना है कि एक 6-अंकीय पिन कोड बनाना होगा जिसमें कुछ ऐसे नंबर रखें जिसके बारे में हर कोई एक्सेस कर सकें। इसके लोए सेटिंग> अकाउंट> टू-स्टेप वेरिफिकेशन> इनेबल पर जाकर ऑप्शन को इनेबल किया जा सकता है। साथ ही आप इसमें अपना ईमेल पता भी जोड़ें ताकि आप पिन भूल जाने की स्थिति में उसे रीसेट कर सकें।
अपनी प्राइवेसी सेटिंग में चेंजेस करें
यदि आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को अनजान लोगों द्वारा डाउनलोड होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलने की जरूरत है। इसमें आप अपने हिसाब से सेट कर सकते है जैसे केवल आप या केवल आपके संपर्कों के लिए लास्ट सीन, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, अबाउट और स्टेटस को सेट किया जा सकता है।
अपना व्हाट्सएप अकाउंट लॉक करें
सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए एक फिंगरप्रिंट लॉक फीचर भी देता है। यह सर्विस दूसरों को आपके व्हाट्सएप चैट तक पहुंचने से रोकने में मदद करती है, भले ही वे अनलॉक हुए फोन को लें। फीचर को इनेबल करने के लिए व्हाट्सएप> सेटिंग्स> अकाउंट> प्राइवेसी ओपन करें। प्राइवेसी टैब ओपन होने के बाद नीचे तक स्क्रॉल करें और फिंगरप्रिंट लॉक पर टैप करें। आप लॉक स्क्रीन टाइम को भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं और 'show content notifications' ऑन कर सकते हैं।
समस्याओं और स्पैम की रिपोर्ट करें
सोशल मीडिया ऐप्स में धोखाधड़ी वाले संदेश प्राप्त करना कोई अजीब बात नहीं है। यदि आपको अज्ञात नंबर से किसी तरह से गलत लिंक प्राप्त हुए हैं और आप इस गतिविधि को रोकना चाहते हैं तो आप उस नंबर को स्पैम के रूप में रिपोर्ट कर सकते है। इसके लिए Settings > About and help > Contact us पर जाएं। स्पैम की रिपोर्ट करने के लिए सिर्फ व्हाट्सएप पर जाएं> उस व्यक्ति या समूह की प्रोफ़ाइल पर टैप करें और ओपन करें जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं, फिर नीचे स्क्रॉल करें और स्पैम की रिपोर्ट करें ऑप्शन पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications







