Home
How to

WhatsApp पर अगर आपको भी कोई करता है बार–बार मैसेज तो अब बिना ब्लॉक किये ऐसे पाएं छुटकारा

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स करते हैं। यहाँ हम कहीं भी रहकर अपने परिवारवालों से बातें कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप समय के साथ-साथ कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे होते हैं जो समय-समय पर ढेर सारे मैसेज भेजते हैं, जैसे सुबह गुड मॉर्निंग के समय ढेर सारे फ़ोटो भेजना।

WhatsApp पर अगर आपको भी कोई करता है बार–बार मैसेज तो अब बिना ब्लॉक किये ऐसे पाएं छुटकारा

यदि आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें बहुत सारे मैसेज मिलते हैं और आप नोटिफिकेशन से परेशान होते हैं, तो अब चिंता मत कीजिये क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिसकी मदद से आपको ढेर सारे मैसेजों की नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी और आपको उसे ब्लॉक करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

WhatsApp पर अगर आपको भी कोई करता है बार-बार मैसेज तो अब बिना ब्लॉक किये ऐसे पाएं छुटकारा

दरअसल हम बात कर रहें हैं WhatsApp के आर्काइव फीचर की जिसकी मदद से आप किसी भी कॉन्टेक्ट को आर्काइव कर सकते है, जिसके बाद आपको ढेर सारे जो मैसेज मिलेंगे उसकी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी। खास बात यह है कि इसमें आपको उस कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करने की भी जरूरत नहीं है। तो आइए जानते है इस फीचर के बारे में और बताते है कि आखिर किसी कॉन्टेक्ट को आर्काइव में कैसे डाल सकते हैं।

WhatsApp पर किसी कॉन्टेक्ट को आर्काइव कैसे करें

WhatsApp पर अगर आपको भी कोई करता है बार–बार मैसेज तो अब बिना ब्लॉक किये ऐसे पाएं छुटकारा

स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद चैट टैब पर जाएं, उस चैट को टैप करके रखें जिसे आप छिपाना (आर्काइव) करना चाहते हैं।

स्टेप 3- इसे होल्ड करने पर आपको ऊपर 3 डोट्स पर क्लिक करना होगा और वहाँ Archive Chat का ऑप्शन मिलेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही चैट हाइड हो जाएगी।

स्टेप 4- इसके बाद जब भी वो कॉन्टेक्ट मैसेज करेगा आपको अपने चैट सेक्शन में सबसे ऊपर Archived का एक ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करके उस मैसेज को देखना पड़ेगा।

इस प्रकार अगर आप कभी उस कॉन्टेक्ट को अन आर्काइव करना चाहते है, तो इसके लिए आपको उस चैट को टैप करना है और ऊपर तीर का आइकॉन होगा उस पर क्लिक कर दें इससे वो चैट पहले जैसी हो जाएगी और नोटिफिकेशन मिलने लगेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Tips and Tricks: How To Archive WhatsApp Chat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X