WhatsApp ट्रिक: बिना मैसेजिंग ऐप खोले कैसे पढ़ें पूरे मैसेज,जाने आसान टिप्स

आप हमेशा अपने WhatsApp मैसेज को नोटिफिकेशन पैनल में पढ़ सकते हैं, जब वे आते हैं, लेकिन मैसेजिंग ऐप लंबे मैसेजो को पूरा नहीं दिखाता है। कई बार ऐसे समय होते हैं जब आप किसी चैट को देखे जाने से बचने के लिए तुरंत मैसेज को नहीं खोलना चाहते हैं । तो चलिए जानते हैं बिना WhatsApp खोले कैसे पढ़े पूरा मैसेज।
WhatsApp ट्रिक: बिना मैसेजिंग ऐप खोले कैसे पढ़ें मैसेज
यह ट्रिक काफी आसान है और जो लोग विजेट का यूज करना जानते हैं वे आसानी से इसका यूज करने में योग्य होंगे। यहां बताया गया है कि कैसे आप बिना मैसेजिंग ऐप खोले पूरे व्हाट्सएप मैसेज पढ़ सकते हैं।
स्टेप - 1
सबसे पहले एंड्रॉयड फोन यूजर्स को मेन स्क्रीन के होमपेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
स्टेप - 2
अब, विजेट्स पर टैप करें और आपका स्मार्टफोन स्क्रीन पर सभी विजेट्स प्रोवाइट करेगा।
स्टेप - 3
व्हाट्सएप विजेट मिलने तक नीचे स्क्रॉल करते रहें।
स्टेप - 4
बस व्हाट्सएप विजेट पर टैप करें और यह आपके होमपेज पर जुड़ जाएगा। फिर आप विजेट पर लंबे समय तक प्रेस कर सकते हैं और इसे राइट ओर तब तक खींच सकते हैं जब तक कि आपको एक साफ होमपेज स्क्रीन इंटरफेस न मिल जाए।
स्टेप - 5

Done बटन पर टैप करें। विजेट को देर तक दबाएं और इसे टॉप पर शिफ्ट करें। फिर आपको विजेट का विस्तार करने का ऑप्शन मिलेगा, और कोई इसे पूर्ण स्क्रीन तक बढ़ा सकता है। इससे पूरे मैसेज को आसानी से पढ़ा जा सकता है।
बिना ऐप खोले सभी व्हाट्सएप मैसेज कैसे पढ़ें
एक बार जब आप व्हाट्सएप विजेट को किसी एक होमपेज पर सफलतापूर्वक सेटअप कर लेते हैं, तो आपको सभी मैसेज को पढ़ने के लिए बस नीचे स्क्रॉल करना होगा। लेटेस्ट मैसेज टॉप पर होगा और पिछले सभी जिन्हें आपने पढ़ा नहीं है वे इसके नीचे दिखाई देंगे।
क्या ध्यान रखें?
लोगों को विजेट में किसी भी मैसेज पर टैप करने से बचने की जरुरत है क्योंकि इससे व्हाट्सएप पर चैट खुल जाएगी और प्लेटफ़ॉर्म दिखाएगा कि मैसेज पाने वाला पढ़ लियाी है।


Click it and Unblock the Notifications








