WhatsApp Trick In Hindi: अगर आपका WhatsApp भी स्लो चल रहा है, तो यह है धांसु ट्रिक
WhatsApp Trick In Hindi: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप आज लगभग हर किसी व्यक्ति के मोबाइल में इंस्टॉल किया हुआ मिल जाएगा। बता दें कि फेसबुक स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप से हम लोगों को टेक्स्ट मैसेज, ऑडियो वीडियो भेजने के अलावा वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। ऐसे में बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं जो बहुत काम के है।

लेकिन कई बार क्या होता है कि हमारा व्हाट्सएप काफी स्लो हो जाता है और हम इससे बहुत परेशान हो जाते हैं और इससे फोन भी बार-बार हैंग होने लगता है। तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका व्हाट्सएप एकदम फास्ट चलने लगेगा और बार-बार हैंग भी नहीं होगा, तो आइए डालते हैं एक नजर WhatsApp की इस खास ट्रिक पर।
WhatsApp Trick In Hindi: अगर आपका WhatsApp भी स्लो चल रहा है, तो यह है धांसु ट्रिक
हमने नीचे इस ट्रिक के कुछ स्टेप्स बताए है जिसको फॉलो करके आप अपने व्हाट्सएप की स्पीड बढ़ा सकते है या फिर आपका व्हाट्सएप हैंग नहीं होगा।
Step 1 - सबसे पहले आप अपना मोबाइल फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
Step 2 - उसके बाद ऊपर 3 डॉट दिखाई देंगे वहां पर क्लिक करें।
Step 3 - जैसे ही आप तीन डॉट पर क्लिक करेंगे आपको सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
Step 4 - इसके बाद आपको स्टोरेज एंड डाटा का ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर क्लिक करना होगा।
Step 5 - अगले पेज में आपको Manage Storage का एक ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर क्लिक करके आप स्टोरेज को क्लीन कर सकते हैं, इसके बाद काफी सारा डाटा खाली हो जाएगा।
Step 6 - फिर बैक आने क बाद नीचे तीन अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे
1 - When using mobile data
2 - When connected on Wi-Fi
3 - When roaming
इन सभी में No media का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें। इससे आपको कोई भी अगर फोटो या वीडियो या अन्य फ़ाइल भेजेगा तो वो अपने आप डाउनलोड नहीं होगा। दरअसल सबसे ज्यादा डेटा इसी से भर जाता है जिसके कारण हमारा मोबाइल और व्हाट्सएप दोनों बहुत स्लो हो जाता है। उम्मीद करते है भी यह WhatsApp Trick In Hindi बहुत अच्छी लगी हुई होगी।


Click it and Unblock the Notifications








