कौन-कौन से ऐप्स कर रहे हैं आपकी लोकेशन ट्रैक? ऐसे करें चेक और रहे सुरक्षित
आज के समय में कई ऐप्स यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करते हैं और उन्हें इस बात का पता भी नहीं होता है कि उनकी लोकेशन ट्रैक हो रही है। आपकी लोकेशन कोई ट्रैक करेगा या नहीं, यह आपकी मर्जी पर निर्भर होता है। लेकिन फिर भी कई ऐप्स ऐसे हैं, जो आपकी लोकेशन ट्रैक करते हैं और आपको इसके बारे में पता भी नहीं चलता है।
अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपकी लोकेशन किसी ऐप के जरिए ट्रैक की जा रही है या किसी के पास आपकी लोकेशन है, तो आप यहां से इसे चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप ये पता कर सकते हैं कि कोई ऐप आपकी लोकेशन को ट्रैक कर रहा है या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
लोकेशन ट्रैक हो रही है या नहीं, कैसे करें पता
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
- फोन की सेटिंग में जाकर आपको ऐप ऑप्शन को ओपन करना होगा।
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Privacy And Security ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको लोकेशन सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप नीचे दी गई ऐप लिस्ट में देख सकेंगे कि कौन सा ऐप आपकी लोकेशन शेयर कर रहा है।
- अगर आप किसी ऐप के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो वहां उस ऐप के आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको Never, Ask Next Time Or When I Share, While Using App और Always के ऑप्शन दिखेंगे, आप इनमें से कोई भी अपने मुताबिक सिलेक्ट कर सकते हैं।
अगर आप किसी ऐप के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं करना चाहते है, तो इस तरीके से आप उसे स्टॉप कर सकते हैं और अन्य ऑप्शन को भी चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








