आपकी Instagram प्रोफाइल पर कौन रख रहा है नजर?, इस आसान सी स्टेप्स से लगाएं पता
Instagram पर कई बार कुछ लोग बिना फॉलो किए आपकी प्रोफाइल और अपडेट्स पर नजर रखते हैं। ये लोग ना तो आपकी पोस्ट को लाइक करते हैं और ना ही फॉलो करते हैं, लेकिन आपकी हर एक एक्टिविटी पर लगातार अपनी आंखें जमाएं बैठे रहते हैं। ऐसे लोगों को स्टॉकर कहा जाता है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन से अकाउंट्स है, जो आपको स्टॉक कर रहे हैं और आपकी प्रोफाइल की हर एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं। तो इसके लिए आपको इस आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद आप चाहे तो इन अकाउंट्स को ब्लॉक या रिमूव कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

कैसे लगाएं स्टॉकर का पता?
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Instagram ओपन करें।
- इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाएं।
- प्रोफाइल के लेफ्ट साइड में नजर आ रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
- यहां सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी पर जाएं।
- थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको ब्लॉक का ऑप्शन नजर आएगा।
- ब्लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ब्लॉक पर्सन की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- ब्लॉक्ड कॉन्टैक्ट लिस्ट को स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में पहुंच जाएं।
- यहां आपको You May Want To Block का ऑप्शन शो होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको वो सभी अकाउंट नजर आने लगेंगे, जो कि आपको बिना फॉलो करें केवल स्टॉक कर रहे हैं।
यहां आपको ऐसे अकाउंट भी शो होंगे, जिन्हें आप दूसरे सोशल मीडिया से ब्लॉक कर चुके हैं, लेकिन Instagram से करना भूल गए हैं।
आगे क्या करें?
अगर आप चाहें तो इन अकाउंट को हमेशा-हमेशा के लिए ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको All Block ऑप्शन पर क्लिक करना है। यदि आप चाहे तो एक-एक कर प्रत्येक को प्रोफाइल से हटा भी सकते हैं। इस प्रोसेस के बाद आप अपने अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








