क्यों ब्लास्ट होते हैं स्मार्टफोन? कहीं आप तो नहीं दे रहे हादसे को बुलावा! न करें ये गलतियां
Smartphones Blast: गर्मियों के सीजन में स्मार्टफोन ब्लास्ट होने के मामले अचानक बढ़ने लगते हैं। ऐसा कई बार हमारी कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से होता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि फोन ब्लास्ट होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर फोन फटता क्यों है? साथ ही वे कौन-सी गलतियां हैं, जो हम अनजाने में दोहराते हैं और जिनसे यह खतरा बढ़ जाता है? आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

स्मार्टफोन ब्लास्ट की असली वजह क्या है?
गर्मियों में तापमान अधिक होता है, जिसकी वजह से फोन में ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ जाती है। कई बार हेवी टास्क परफॉर्म करने, जैसे भारी गेम खेलना, वीडियो एडिटिंग करना या लंबे समय तक कैमरा चलाने से फोन गर्म होने लगता है। अगर बैकग्राउंड में एक साथ कई ऐप्स चल रहे हों, तब भी यही स्थिति पैदा होती है।
इसके अलावा, अगर फोन को सीधे धूप में या गर्म सतह पर रखा जाए, तो वह जल्दी ही ओवरहीट हो सकता है। ये सभी छोटे-छोटे कारण मिलकर बैटरी पर असर डालते हैं और अगर समय रहते इन्हें नजरअंदाज किया गया, तो फोन ब्लास्ट की स्थिति बन सकती है।
ये गलतियां न करें, वरना बढ़ सकता है खतरा
1. हेवी यूसेज से बचें
अगर आप लगातार कई घंटे तक फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और फोन बहुत गर्म महसूस हो रहा है, तो सावधान हो जाइए। ऐसी स्थिति में तुरंत फोन का इस्तेमाल रोक देना चाहिए और उसे ठंडी जगह पर रखकर ठंडा होने देना चाहिए।
2. बार-बार चार्जिंग करना
कई यूजर्स की आदत होती है कि वे थोड़ी-थोड़ी देर में फोन चार्ज करते रहते हैं। इससे न सिर्फ ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ती है, बल्कि बैटरी की परफॉर्मेंस भी धीरे-धीरे खराब होने लगती है।
3. फिजिकल डैमेज को नजरअंदाज करना
अगर आपके फोन में कोई फिजिकल डैमेज है, जैसे स्क्रीन या बॉडी डेंट, तो उसे हल्के में न लें। अंदर की बैटरी या अन्य पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं, जो आगे चलकर ब्लास्ट जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।
4. फोन को सीधे धूप या गर्म जगह पर रखना
गर्मियों में कई लोग फोन को कार के डैशबोर्ड पर या सीधी धूप में छोड़ देते हैं। इससे डिवाइस का तापमान काफी बढ़ जाता है, जो लिथियम-आयन बैटरी के लिए बेहद खतरनाक होता है और ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
5. लोकल या डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल करना
सस्ते लोकल चार्जर इस्तेमाल करना आपको भारी नुकसान दे सकता है। ये चार्जर न तो सेफ होते हैं और न ही फोन की जरूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किए गए होते हैं। कई बार ये चार्जर खुद ही फट जाते हैं।
6. असली चार्जर ही खरीदें
कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल चार्जर ले लेते हैं, लेकिन यह गलत फैसला आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है। हमेशा ब्रांडेड और फोन के लिए निर्धारित चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।

स्मार्टफोन ब्लास्ट से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
- हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
- फोन को चार्जिंग के समय तकिए, बिस्तर या किसी नरम सतह पर न रखें।
- गर्म मौसम में फोन को छांव या सामान्य तापमान वाली जगह पर रखें।
- अगर बैटरी फूलने लगे या फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत सर्विस सेंटर से संपर्क करें।
- अगर फोन में कोई डैमेज नजर आए तो खुद से रिपेयर करने की कोशिश न करें, प्रोफेशनल की मदद लें।
थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से न केवल आप अपने स्मार्टफोन की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि खुद को भी किसी गंभीर हादसे से बचा सकते हैं। स्मार्टफोन सेफ तभी है जब आप उसे सेफ तरीके से इस्तेमाल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








