फोटो और वीडियो क्लिक करते समय आखिर क्यों बंद रखना चाहिए GPS, यहां जानें
आजकल फोटोज और वीडियो क्लिक करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक ट्रेंड सा बन गया है। लोग फोटोज और वीडियो को क्लिक कर उन्हें तुरंत अपने दोस्तों को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं।
लेकिन क्या आप फोटोज और वीडियोज को अपलोड करते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं। अगर नहीं, तो आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। इससे आप ऑनलाइन सेल्फी स्टॉकिंग का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको ये सेटिंग फोन में अवश्य करनी चाहिए, ताकि आप ऑनलाइन सेल्फी स्टॉकिंग का शिकार होने से बच सकें।

फोन में बंद करें GPS
अगर आपको फोटोज और वीडियोज अपलोड करने का शौक हैं और आप उन्हें ऑनलाइन अपलोड करते हैं, तो आपको फोटोज और वीडियो क्लिक करते समय अपने फोन का GPS ऑफ कर देना चाहिए। इसके पीछे की वजह आपकी सेफ्टी है।
अगर आप GPS को बंद नहीं करते हैं, तो स्कैमर को आपके बारे में सब पता चल जाएगा। आप कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इन सब चीजों की जानकारी स्कैमर्स और हैकर्स को मिल जाएगी।
ऐसा इसलिए होता है कि जब भी आप फोन में फोटोज और वीडियोज क्लिक करते हैं और आपका GPS ऑन होता है, तो आप जिस जगह पर फोटो क्लिक कर रहे हैं उसकी Latitude और Longitude लोकेशन भी उसके साथ चली जाती है।
ये आपकी इग्जैक्ट लोकेशन भी होती है, जिससे कि स्कैमर्स आप तक आसानी से अपनी पहुंच बना सकते हैं। इसे ऑनलाइन स्टॉकिंग बाय सेल्फी-फोटो-वीडियो कहा जाता है। इससे बचने के लिए आप ये ध्यान रखें कि फोटोज और वीडियो को क्लिक करते समय हमेशा फोन का GPS ऑफ रखें।
प्राइवेसी सेटिंग्स को जानें
- कभी भी अपने प्रोफाइल पर पूरी जानकारी शेयर ना करें। आप बस उतनी ही जानकारी शेयर करें, जिससे आपको पब्लिकली शेयर करने पर कोई नुकसान ना हो।
- उतने ही लोगों को ही अपनी पोस्ट देखने का ऑप्शन दें, जिन्हें आप जानते हैं और वे भरोसे लायक हैं। ऐसे में प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्राइवेसी सेटिंग्स को समझें और उन्हें फॉलो करें।
- यह भी ध्यान रखें कि जब भी आप फोटो और वीडियो अपलोड करें, तो उसमें लोकेशन टैग ना लगाएं।
- इसके अलावा अपने बैकग्राउंड में कोई भी ऐसी लिखी हुई चीज ना दिखने दें, जिससे आपकी सही लोकेशन का पता लगे।


Click it and Unblock the Notifications








