रात में गलती से भी ऑन न रखें अपना कंप्यूटर!
दिन भर मोबाइल पर अपनी आखें खराब करने वालों का लैपटॉप अगर देखें तो किसी फटे हुए तबले की तरह दिखेगा और उसकी स्पीड पैसेंजर ट्रेन से भी ज्यादा कम होगी। सीधे शब्दों में कहें तो लैपटॉप की जिंदगी बढ़ाना या फिर कम करना आप के हाथों में है।
अब मान लीजिए दिन भर लैपटॉप पर काम करने के बाद आप उसका ढक्कन यानी स्क्रीन बिना स्लीप मोड में या फिर शटडाउन करके रख देते हैं तो उसकी लाइफ कम हो जाती है इसके अलावा ऐसी कई दूसरी बातें हैं जो आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ा सकती हैं।
आज हम यहाँ बात करें ऐसी ही कुछ बातों कि जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए अच्छी हैं और साथ ही कुछ ऐसी बातों की जो लैपटॉप के अच्छी नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं ये खास बातें जिनको हर कंप्यूटर यूजर को ध्यान में रखना चाहिए।
#1
जब हम कंप्यूटर को ऑन करते हैं तो वो कुछ समय लेता है, कोई 20-30 सेकंड्स। यदि कंप्यूटर स्लो हो तो ज्यादा समय भी ले सकता है। लेकिन मान लीजिए आपको कोई जरुरी काम है जिसके लिए कंप्यूटर चाहिए वो भी तुरंत तो आप अपने कंप्यूटर को रात में ऑन करके रख सकते हैं जिससे सुबह आपको लैपटॉप ऑन ही मिले और आपका समय भी ख़राब न हो।
#2
कुछ काम रात में ही बेहतर होते हैं। जैसे कंप्यूटर अपडेट। अब यदि आप दिन के समय कंप्यूटर को अपडेट करने बैठ जाएं तो आपका वक़्त ज़ाया हो सकता है। इसलिए सही होगा यदि आप यूज़ रात में अपडेट होने के लिए छोड़ दें जिससे आपका समय भी ख़राब न हो और आपको सुबह अपडेटेड कंप्यूटर मिले।
#3
कंप्यूटर को ऑन छोड़ने एक फायदा यह भी है कि आप इसे कहीं से भी ऑपरेट कर सकते हैं। यदि आप अपना कंप्यूटर ऑन रखें और कहीं बाहर हों तो आप किसी एप के जैसे टीम व्यूअर, जरिए इसे ऑपरेट कर सकते हैं। है न कमाल!
#4
अब बात करते हैं कि कंप्यूटर को ऑन रखने के नुकसान के बारे में!
जी हाँ! हर चीज की तरह इसके भी लाभ और हानि हैं। कंप्यूटर को कभी कबार ऑन छोड़ना बुरा नहीं है लेकिन यदि आप आलस में यूज़ हर दिन ऑन छोड़ रहे हैं तो आप यूज़ ख़राब कर रहे हैं। ऐसा करने उसकी लाइफ कम हो सकती है।
#5
पॉवर कट आपके सिस्टम को डैमेज कर सकते हैं। साथ ही ख़राब मौसम के दौरान चमकने वाली बिजली आदि से कंप्यूटर खराब हो सकता है।
#6
डिवाइस की लाइफ कम होने अलावा पॉवर भी खर्च होती है। यदि आप कंप्यूटर को बंद भी करें तो भी 0.2W पॉवर खर्च होती है।


Click it and Unblock the Notifications