Home
How to

सर्दियों में गीजर है कहर! अनजाने में हो सकता है ब्लास्ट, न करें ये बड़ी गलती

सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए गीजर (Geyser) सबसे बढ़िया तरीका है। इस सीजन में जमकर गीजर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार अनजाने में कुछ गलतियां हो जाती हैं, जो जानलेवा हादसे में बदल सकती है। हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से गीजर ब्लास्ट, करंट लगने और गैस लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें कई बार जान तक चली जाती है।

बंद बाथरूम में गीजर चालू रख देने से इस तरह की घटनाएं होती हैं। खासतौर पर गैस गीजर के इस्तेमाल में यह खतरा और बढ़ जाता है। बंद जगह में ऑक्सीजन की कमी होने पर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो सकती है, जो रंगहीन और गंधहीन होती है। इसे महसूस किए बिना व्यक्ति बेहोश हो सकता है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो सकती है।

सर्दियों में गीजर से खतरा! अनजाने में हो सकता है ब्लास्ट
Photo Credit:

गीजर ब्लास्ट की सबसे आम वजहें

  • गीजर ब्लास्ट की कई वजहें हो सकती हैं।
  • लंबे समय तक गीजर को लगातार चालू रखना
  • प्रेशर वाल्व या थर्मोस्टैट का खराब होना
  • समय पर सर्विस न कराना
  • घटिया वायरिंग या अर्थिंग की कमी
  • जब पानी का प्रेशर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है।
  • सेफ्टी सिस्टम काम नहीं करता, तो गीजर फट सकता है।

गीजर इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

  • बाथरूम पूरी तरह बंद न रखें, वेंटिलेशन जरूर हो।
  • नहाने से पहले गीजर चालू करें और पानी गर्म होने के बाद बंद कर दें।
  • गीजर को कभी भी 24 घंटे ऑन न छोड़ें।
  • समय-समय पर सर्विस और सेफ्टी चेक कराते रहें।
  • अगर गीजर से अजीब आवाज, बदबू या ज्यादा गर्मी महसूस हो तो तुरंत बंद करें।

इलेक्ट्रिक गीजर में भी खतरा

लोग अक्सर सोचते हैं कि सिर्फ गैस गीजर ही खतरनाक होते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक गीजर में भी करंट लगने का खतरा रहता है। खराब वायरिंग, ढीले प्लग या अर्थिंग न होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।

थोड़ी सावधानी, बड़ा बचाव

सर्दियों में गीजर एक जरूरत है, लेकिन लापरवाही नहीं। थोड़ी सी समझदारी और सावधानी से आप अपने परिवार को बड़े हादसे से बचा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X