Home
How to

WhatsApp पर मजेदार GIF के साथ करें अपने दोस्तों को दशहरा विश, ऐसे करें यूज

शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ भारत में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा के बाद दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा का त्योहार एक ऐसा त्योहार होता है, जो कि पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

यह त्योहार ना केवल भगवान राम की रावण पर विजय को दर्शाता है, बल्कि यह हमें अपने जीवन में सच्चाई की राह पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है। इस साल दशहरा 2024 फेस्टिवल 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।

WhatsApp पर मजेदार GIF के साथ ऐसे करें अपने दोस्तों को विश

ऐसे में आप अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बधाई संदेश देने के बारे में भी सोच रहे होंगे, तो हम आपको बता दें कि WhatsApp पर दशहरा के लिए कई मजेदार GIF उपलब्ध हैं। आप इन GIF के यूज से अपने दोस्तों को दशहरा का बधाई संदेश दे सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि इन GIF का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और कैसे अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp पर GIF के माध्यम से करें विश

ऐप पर मौजूद GIF आपको दशहरा की शुभकामनाएं देने के लिए मजेदार अनुभव देंगे। आप ऐसे इन GIF का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपना WhatsApp ओपन करना होगा। अगर आपके पास व्हाट्सऐप मौजूद नहीं हैं, तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आपको उस पर्सन की चैट ओपन करनी होगी, जिसे आप Dussehra की बधाई देना चाहते हैं।
  • इसके बाद आप चैट में नीचे नजर आ रहे इमोजी आइकन के पास GIF ऑप्शन को सिलेक्ट करें और सर्च ऑप्शन में Dussehra डालें।
  • दशहरा डालने के बाद आपको अपने GIF सेक्शन में ढेरों दशहरा GIF मिल जाएंगे, जो कि देखने में काफी मजेदार हैं।

इनमें से किसी भी एक GIF को आप चुनकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दशहरा की बधाई दे सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to wish your friends and relatives a Happy Dussehra in a different way, then let us tell you that there are funny GIFs available on WhatsApp, using which you can wish your loved ones a Happy Dussehra.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X