Home
How to

इस आसान सी ट्रिक से लगाएं पता कि आपके Smartphone में 5G सपोर्ट है या नहीं

आज के समय में हम सभी लगातार Smartphone का इस्तेमाल कर रहे हैं। फोन पर हमारी निर्भरता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि स्मार्टफोन पर एक क्लिक से हमें तमाम जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाती है और स्मार्टफोन के इस्तेमाल में इंटरनेट भी हमारा साथी बन गया है।

लेकिन क्या हमें इस बात का पता चल पाता है कि हमारा फोन 4G है या 5G। कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारा फोन 5G होने के बाद भी 4G दिखाता है और हमें लगता है कि हमारा फोन 4G है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो, आज के हमारे इस आर्टिकल से आप स्मार्टफोन के 4G और 5G होने के बारे में पता लगा सकते हैं कि आखिर आपका फोन इन दोनों में से किसे सपोर्ट करता है।

इस ट्रिक से लगाएं पता कि आपके Smartphone में 5G सपोर्ट है या नहीं

कैसे करें पता फोन 4G है या 5G

आपका फोन 4G और 5G में से किसे सपोर्ट कर रहा है। इसे जानने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। बस इस आसान सी स्टेप को फॉलो करें।

इसके लिए सबसे पहले आप फोन की नेटवर्क सेटिंग में जाएं और उसमें चेक करें कि आपके फोन पर क्या लिखा आ रहा है।

अगर आपकी नेटवर्क सेटिंग में 4G या LTE लिखा है तो समझ जाएं कि आपका फोन 4G है। अगर आपका फोन 5G सपोर्ट करता है, तो आपको यहां 5G भी नजर आएगा।

आप अपने फोन बॉक्स से भी यह पता कर सकते हैं कि आपके पास इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन है।

फोन के मॉडल से भी कर सकते हैं पता

इसके अलावा, आप अपने फोन के मॉडल से भी फोन के 4G या 5G होने के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मॉडल को ऑनलाइन सर्च करना होगा, जिसके बाद आप फोन के 4G और 5G होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also do not know whether your smartphone is 4G or 5G, then you do not need to work hard to know this. Just follow these simple steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X