घर बैठे ठीक कर सकेंगे अपने Earbuds, इन स्टेप्स को फॉलो करने से साउंड क्वालिटी में होगा परिवर्तन
जब भी आप ईयरबड्स से बात कर रहे होते हैं या फिर गाना सुन रहे होते हैं, तो क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि एक बड्स में से कम आवाज और दूसरे में से ज्यादा आती है । ऐसी स्थिति में कई बार आपको चिड़चिड़ाहट होने की वजह से इन्हें फेंकने का मन करता होगा।
लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही अपने ईयरबड्स के साउंड को ठीक कर सकते हैं और इसके लिए आपको सर्विस सेंटर के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे। चलिए जानते हैं कि कैसे आप बिना सर्विस सेंटर जाए अपने बड्स को ठीक कर सकते हैं।

दोनों Earbuds में इस तरीके से आएगी समान आवाज
दोनों ईयरबड्स में एक जैसी आवाज लाने के लिए आपको अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा।
- सेटिंग में जाने के बाद आपको एक्सेसबिलिटी का ऑप्शन मिलेगा।
- एक्सेसबिलिटी ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको साउंड एन्हांसमेंट का ऑप्शन नजर आएगा।
- एन्हांसमेंट ऑप्शन में कनेक्ट ऑडियो को मिल में सेट करें।
- ऐसा करने के बाद आपको दोनों Earbuds में एक जैसी आवाज सुनने को मिलेगी।
कैसे करें Earbuds की साउंड क्वालिटी परफेक्ट
अगर आप अपने Earbuds की साउंड क्वालिटी ठीक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दी गई टिप्स को फॉलो करना होगा।
- Earbuds की साउंड क्वालिटी बेहतर करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play से एक ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- Wavelet Headphone Specific EQ ऐप को इंस्टॉल करें।
- Wavelet Headphone Specific EQ को डाउनलोड करने के बाद आपको ईयरबड्स की साउंड क्वालिटी में बदलाव देखने को मिलेगा।
- इस ऐप को ओपन करें और लेगेसी मोड को ऑन कर दें।
- इसके अलावा AutoEQ और Graphic Equalizer के ऑप्शन को भी टर्न ऑन करें।
ऐसा करने के बाद आपको ईयरबड्स में कम-ज्यादा आवाज आने की समस्या या बेकार साउंड क्वालिटी को सही करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपका नए ईयरबड्स खरीदने का खर्चा भी बच जाएगा और आप मजे से कॉलिंग और गाने सुनने का लुत्फ भी ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








