Aadhaar Card Tips: आपका आधार नंबर असली है या फर्जी? चंद मिनटों में ऐसे करें ऑनलाइन चेक
आधार कार्ड आज भारतीय निवासियों द्वारा अपनी पहचान साबित करने या आधिकारिक काम करने के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। प्रत्येक आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है और यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई/UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है और पूर्ण रूप से फ्री है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर 12 अंकों की संख्या आधार नंबर नहीं होता है। जी हां, आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी यह चेक कर सकते हैं कि आपका Aadhaar Number है वो सही है या नकली।

आधार संख्या को वेरिफाई करना महत्वपूर्ण है ताकि यह पता चल सके कि यह वैलिड है। साथ ही आपको बता दें कि आधार कार्ड किसी व्यक्ति का सिर्फ एक ही बार बन सकता है, तो आपको ऑनलाइन इसको वेरिफाई करना जरूरी बन जाता हैं। प्रत्येक आधार व्यक्ति के बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा होता है जिससे नकली पहचान की पहचान करना आसान हो जाता है।
यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि लोग किसी भी आधार संख्या को ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि वैलिड है या नहीं।
आपका आधार नंबर असली है या नकली ऐसे करें ऑनलाइन वेरिफाई
अगर आप अपने या किसी अन्य व्यक्ति के आधार नंबर को वेरिफाई करना चाहते हैं कि वो फर्जी है या असली तो इसके लिए हमने नीचे विस्तार से स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस में समझाया है:
आधार नंबर को वेरीफाई कैसे करें - How To Verify Aadhaar Number
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर कोई भी एक ब्राउज़र को ओपन करें और इसके बाद यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। या आप सीधे इस लिंक पर https://uidai.gov.in/भी क्लिक करके विजिट कर सकते हैं।
स्टेप 2: अब बाद में होमपेज पर My Aadhaar सेक्शन के तहत Aadhaar Services पर जाएं।
स्टेप 3: फिर आपको अब 'Aadhaar Verification' का टैब दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद यह पेज एक दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होगा जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना पड़ेगा।
स्टेप 5: डिटेल्स भरने के बाद आपको 'Proceed and Verify Aadhaar' के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 6: अब, आपके द्वारा दर्ज किए गए आधार कार्ड के बारे में जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। और अगर फेक होगा तो यहां कुछ भी जानकारी दिखाई नहीं जाएगी।
स्टेप 7: हालांकि आप चाहें तो अपने आधार कार्ड के नंबर को वेरिफाई करने के लिए सीधे https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaarइस लिंक पर भी विजिट कर सकते हैं।
इस प्रकार आप ऑनलाइन इन बताये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से यह जान पाएंगे कि आपका आधार नंबर असली है या फेक। यह जानना भी जरूरी है कि आपके आधार का नंबर असली है या नकली क्योंकि कहीं अगर ये साबित हो जाता है कि नंबर नकली या फर्जी है तो मुसीबत भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications